home page

Gold Silver Rate : चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन 21,000 रुपये की तेजी, सोना 5000 रुपये महंगा

Gold Silver Price Today : सोने व चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। आए दिन सोने और चांदी के रेट रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। आज लगातार दूसरे दिन चांदी 21 हजार रुपये किलोग्राम महंगी हुई है वहीं सोने (Gold Rate) में 5 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें। 

 | 
Gold Silver Rate : चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन 21,000 रुपये की तेजी, सोना 5000 रुपये महंगा

HR Breaking News - (Gold Silver Rate Hike)। सोने और चांदी के भाव ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। हर कोई सुबह उठते ही सबसे पहले सोने और चांदी का रेट चेक कर रहे हैं। बीते एक साल में सोने व चांदी के रेट रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे हैं। दोनों कीमती धातुओं में ऐसी तेजी पहले नहीं देखने को मिली है। आज 28 जनवरी 2026 को फिर सोने में तेजी आई है।


आज 21 हजार रुपये महंगी हुई चांदी - 


MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत (Silver Price Hike) एक झटके में 21,000 रुपये से अधिक महंगी हुई है, जबकि सोने में 5 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। मार्च में डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 356279.00 रुपये किलोग्राम पर बंद हुई थी और आज यह 3,64,821 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। शुरुआती कारोबार में चांदी 21,376 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 3,77,655 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। आज सुबह 10.00 बजे चांदी (Chandi ki kimat) 19,884 रुपये यानी 5.58 फीसदी महंगी होकर 3,76,163 रुपये पर ट्रेड करती नजर आई।

सोने की कीमत (Gold Rate Today) में भी काफी तेजी आई है। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,67,921 रुपये पर 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 171489.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,72,949 रुपये तक हाई गया। इस तरह इसमें 5,028 रुपये की तेजी आई। 10.10 बजे यह 3494.00 रुपये यानी 2.08 फीसदी तेजी के साथ 1,71,415 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।


इस वजह से महंगी हो रही चांदी - 

सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और दुनिया भर में तनाव का माहौल से सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। अब सबकी नजरें अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आज आने वाले फैसले पर टिकी हैं। अगर फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को रोकने या कम करने का संकेत देता है, तो इससे बाजार में और भी सकारात्मक माहौल बन सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न भी घट जाता है, जिससे सोना-चांदी (Sone Chandi Ka Bhav) जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली चीजों में निवेश करना ज्यादा आकर्षक हो जाता है।

आज बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) ने इतिहास रच दिया है। सोना 5,200 डॉलर प्रति औंस के पार जा पहुंचा है। यह तेजी तब आई जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले डॉलर करीब 4 साल के निचले स्तर पर आ गया। भू-राजनीतिक चिंताएं भी इस गिरावट की एक वजह थीं। स्पॉट सिल्वर में 0.6% की बढ़ोतरी हुई और यह 113.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सोमवार को इसने 117.69 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। इस साल अब तक चांदी (Chand ka rate) में करीब 60% की जबरदस्त तेजी आ चुकी है।


देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट - 

दिल्ली में सोने का भाव -

22 कैरेट 8 ग्राम की कीमत 1,18,872 रुपये है।
24 कैरेट  8 ग्राम की कीमत 1,29,672 रुपये है।

मुंबई में सोने का भाव -


22 कैरेट 8 ग्राम की कीमत 1,18,752 रुपये है।
24 कैरेट 8 ग्राम की कीमत 1,29,552 रुपये है।

चेन्नई में सोने का भाव -

22 कैरेट 8 ग्राम की कीमत 1,19,672 रुपये है।
24 कैरेट 8 ग्राम की कीमत 1,30,552 रुपये है।

हैदराबाद में सोने का भाव  -

22 कैरेट 8 ग्राम की कीमत 1,18,752 रुपये है।
24 कैरेट 8 ग्राम की कीमत 1,29,552 रुपये है।