home page

Gold Silver Rate : अचानक12,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने में भी तूफानी तेजी, जानें ताजा रेट

Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज 14 जनवरी को चांदी 12 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हुई है। वहीं सोने ने भी लंबी छलांग लगाई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

 | 
Gold Silver Rate :  अचानक12,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने में भी तूफानी तेजी, जानें ताजा रेट

HR Breaking News - (Gold-Silver Price Today)। सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। बीते एक साल से दोनों कीमती धातुओं के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। बीते साल सोने ने 75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकी चांदी ने 164 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अब नए साल में सोने व चांदी के रेट आए दिन ऊपर की और बढ़ रहे हैं। आज बुधवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल है।

बाजार खुलते ही चांदी (Silver Rate) लगभग एक झटके में 12,000 रुपये महंगी हुई है। उधर सोना भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों धातुओं के रेट शुरुआती कारोबार में भारी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव (MCX Gold Rate) 0.50 फीसदी या 705 रुपये की बढ़त के साथ 1,42,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा है।

12,365 रुपये महंगी हुई चांदी -

आज चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर बुधवार सुबह चांदी का भाव 4.49 फीसदी या 12,365 रुपये की बढ़त के साथ 2,87,552 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

इस वजह से महंगा हो रहा सोना -

सोने-चांदी (Gold Rate Today) में आई इस तेजी की वजह यूएस फेड रेट कट को लेकर बढ़ी हुई उम्मीदें हैं। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े राहत भरे रहे हैं। इससे इस साल अमेरिकी ब्याज दरों में कटोती की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट -

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव (comex gold rate) 0.80 फीसदी या 36.90 डॉलर की बढ़त के साथ 4,636 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया है। वहीं, गोल्ड (Gold Rate) स्पॉट इस समय 0.94 फीसदी या 43.34 डॉलर की बढ़त के साथ 4,629.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का रेट -

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का रेट हाई स्पीड से बढ़ रहे हैं। कॉमेक्स पर चांदी (Comex Silver rate) 5.20 फीसदी या 4.49 डॉलर की बढ़त के साथ 90.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 5.08 फीसदी या 4.42 डॉलर की बढ़त के साथ 91.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।