Gold Silver Rates : सोने-चांदी की कीमतों अचानक तगड़ी गिरावट, इतने नीचे आ गए दाम
Gold Silver Rates : सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने व चांदी की कीमतों में अचानक से बड़ी गिरावट आई है। नेशनल मार्केट हो या अंतरराष्ट्रीय बाजार, हर जगह सोने व चांदी के दाम गिर गए हैं। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही हैं।
HR Breaking News (Gold and Silver Rates) दुनियाभर में सोना और चांदी लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पिछले काफी दिनों से सोने और चांदी की कीमत को सपोट प्राइस मिलता दिख रहा है। सोना और चांदी लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। वहीं, अब सोने और चांदी के दाम काफी नीचे आ गए हैं। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की ताजा कीमत क्या चल रही है।
क्या चल रही है एमसीएक्स पर चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत (Silver Price Update) देखें तो चांदी 2,50,080 रुपये प्रति किलो ग्राम चल रही है। चांदी में 3,033 रुपये यानी 1.2% प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। चांदी का यह शाम का भाव है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 2,49,501 रुपये रहा है। वहीं, अधिकतम भाव 2,54,897 रुपये प्रति किलो ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 2,51,498 रुपये रहा है। इसी प्रकार चांदी का कल का बंद भाव 2,53,113 रुपये प्रति किलो रहा है।
एमसीएक्स पर सोने में भारी गिरावट
आज एमसीएक्स पर सोने में भी तेज गिरावट (MCX Gold Price Update) देखने को मिली है। सोने की कीमत 1,53,511 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है। इसमें 2,474 रुपये यानी 1.59 प्रतिशत की गिरावट आई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,53,295 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,56,075 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। साना आज 1,55,658 रुपये पर खुला था। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 1,55,985 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है।
कॉमेक्स पर भी गिर गई चांदी
चांदी की कीमतों में कॉमेक्स (Comex Silver rate Down) पर भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी कॉमेक्स पर 78.06 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। चांदी में 1.861 डॉलर प्रति औंस यानी 2.33% की गिरावट आई है। चांदी का ओपन प्राइस 79.39 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का आज का अधिकतम भाव 80.32 डॉलर, न्यूनतम भाव 77.88 डॉलर दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 79.921 डॉलर प्रति औंस रहा है।
कॉमेक्स पर सोने की कीमत
कॉमेक्स पर सोने की कीमतों (gold price down) में गिरावट है। आज सोना 4,888.60 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। वहीं, सोने में आज 119.60 डॉलर प्रति औंस यानी कि 2.39% की गिरावट देखने को मिली है। सोने का आज का ओपन प्राइस 5,010.60 रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव आज 5,022 और न्यूनतम भाव 4,887.10 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का पिछला बंद भाव 5,008.20 डॉलर प्रति औंस रहा है।
