Gold Silver Rates : सोना चांदी खरीदने का क्या यही है सही मौका, जानें आज की ताजा कीमत
Gold Silver Rates : सोने व चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। अब इस बीच आज 24 फरवरी को सोने व चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है।
HR Breaking News (gold silver) आज एमसीएक्स पर सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं कि आपके शहर में सोने व चांदी की क्या कीमत है। देश में अभी शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में निवेशकों के साथ-साथ आम लोगों की निगाहें लगातार सोने व चांदी की कीमतों पर टिकी हुई है।
ऐसे में सोने की खरीद करने वाले लोग कुछ राहत की सांस ले सकते हैं। आज 24 फरवरी को एमसीएक्स पर सोने व चांदी (MCX Gold Silver) की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर हम सोने की कीमतों की बात करें तो सुबह 10:04 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमतों में 0.66% की गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट के साथ सोने के रेट 160530 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए थे।
इस दौरान चांदी की कीमतों में भी कटौती हुई है और चांदी के रेट 0.76% तक गिरे हैं। वर्तमान में चांदी के रेट 263337 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। गुडरिर्टन्स के आंकड़ों के अनुसार आज 24 कैरेट सोने (24K Gold Price) के रेट देश में 161780 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। वहीं, 15000 रुपये की गिरावट के बाद चांदी के रेट 285000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
जानें महानगरों में क्या हैं सोने चांदी के रेट
सोने व चांदी (gold and silver) की ताजा कीमतों की बात करें तो आज कोलकाता में 24 कैरेट सोने के रेट 16178 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 14830 रुपए प्रति ग्राम बने हुए हैं। वहीं, यहां 18 कैरेट सोने के रेट 12134 रुपये प्रति ग्राम हैं। इसी के साथ कोलकाता में चांदी के रेट 285000 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। नोएडा में आज 24 कैरेट सोने के रेट 16193 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 14845 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 12149 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं।
बिहार की राजधानी पटना में आज 24 फरवरी को 24 कैरेट सोने के रेट 16141 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 14796 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 12107 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों की बात करें तो आज यहां 24 कैरेट सोने के रेट 16193 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 14845 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं।
आज 24 फरवरी को अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के रेट 16183 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 14835 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 12139 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। आज 24 फरवरी को मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 160360 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने के रेट 161120 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
