Gold storage Limit : लगातार चर्चा में सोना, जानें घर में रख सकते हैं कितना गोल्ड
Gold storage rule : देश में सोना एक परंपरा का गहना है। यहां सोना केवल निवेश के लिए ही नहीं, बल्कि रिती रिवाजों के लिए भी खरीदा जाता है। महिलाएं खासकर सोने के आभूषण पहनना पसंद करती हैं। सोने और चांदी की लगातार चर्चा चल रही है। लोग जमकर सोने में निवेश भी कर रहे हैं। इस बीच हमें यह भी पता होना चाहिए कि घर में सोना रखने की क्या लिमिट होनी चाहिए।
HR Breaking News (Gold limit) देश में सोने की जमकर खरीदारी होती है। बहुत लोग तो सस्ता होने के चलते विदेशों से भी सोना खरीद लाते हैं। परंतु, बहुत कम लोगों को पता होगा कि घर में सोना रखने की भी लिमिट तय है। चलिए जानत हैं घर में कितना सोना रखा जा सकता है।
सीबीडीटी के नियमों का रखना चाहिए ध्यान
कई लोग अपने घर में बड़ी मात्रा में सोना खरीदकर रखते हैं। वह निवेश के तौर पर भी इसको रखते हैं। भारतीय आयकर विभाग (Income Tax Department) ने सोना रखने को लेकर स्पष्ट सीमा तय की है, CBDT यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (Central Board of Direct Taxes) के नियमों पर गौर करना जरूरी है। जिसके अनुसार ही नियम बने हुए हैं।
कौन कितना रख सकता है सोना
घर में सोना रखने के नियमों को लेकर नियम अलग-अलग है। घर में विवाहित महिला 500 ग्राम तक सोना रख सकती हैं और एक अविवाहित महिला 250 ग्राम तक सोना रख सकती है। इसके साथ ही पुरुष चाहे वो विवाहित या अविवाहित सभी 100 ग्राम तक सोना (Gold Buying Cash Limit) रख सकते हैं। बता दें कि यह सीमा बिना रसीद के रखे गए सोने पर लागू की जाती है। इससे ज्यादा सोना रखने पर आपको उसकी रसीद या खरीदारी का सबूत दिखाना पड़ता है।
क्या इससे अधिक रखा जा सकता है सोना
आपके पास तय सीमा से ज्यादा (Gold Limit At Home) सोना है तो यह घोषित आय से खरीदा है या फिर वो सोना आपको विरासत में मिला है। इसको लेकर प्रुफ रखना होगा। अगर आपके पास आयकर की टीम आती है तो आप खरीदारी की रसीद, वसीयत या कोई कानूनी दस्तावेज दिखा सकते हैं। ऐसा न करने पर आपको महंगा पड़ सकता है। सबूत न होने पर आयकर विभाग (Income Tax Department) की ओर से वो सोना जब्त किया जा सकता है।
विरासत के सोने पर टैक्स का नियम
सोना विरासत (inherited gold tax) में मिलता है तो उसपर टैक्स नहीं देना होता है। अगर आपको सोना विरासत में मिला है और वह कर-मुक्त आय का हिस्सा है, तो इसके लिए आपको कोई टैक्स (Gold Tax Rules) नहीं देना होगा। बस इसके लिए आपको यह प्रूफ करना होगा कि वह संपत्ति कानूनी तरीके से मिली है।
सोना बेचने पर लग सकता है टैक्स
नियमों के अनुसार (Tax rules for selling gold) अगर आप सोना बेचते हैं तो उससे जो कमाई होगी, उस पर टैक्स देना होता है। अगर आपने सोना 3 साल से ज्यादा समय तक रखते हैं और फिर बेचते हैं तो उस पर 20 प्रतिशत लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स (Long Term Capital Gains) लगता है। वहीं, अगर आप उस सोने को 3 साल से पहले बेचते हैं तो इससे होने वाला मुनाफा आपकी आमदनी में जोड़ दिया जाता है और उस पर टैक्स स्लैब के मुताबिक टैक्स लगता है।
