home page

Home Loan Charges : होम लोन पर कौन कौन से लगती है hidden charges, पहले जान लें ये बात वरना कर्ज चुकाने में छूट जाएंगे पसीने

Home Loan Hidden Charges : प्रॉपर्टी की कीमतें हर रोज बढ़ती ही जा रही है ऐसे में मकान एक ऐसी चीज है जिसे बनाने में जिंदगी भर की कमाई कम पड़ जाती है। यह एक ऐसा सपनों का घर होता है जिसे पूरा करने के लिए लोन भी लेना पड़ता है। आमतौर पर होम लोन लेते समय लोग ब्याज दरें और प्रोसेसिंग फीस के बारे में ही जिक्र करते हैं। लेकिन आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं की होम लोन पर कौन-कौन से हीडन चार्जेज लगते हैं। आइए इस खबर में होम लोन पर लगने वाले हीडन चार्जेज के बारे में जानते हैं विस्तार से।
 | 
Home Loan Charges : होम लोन पर कौन कौन से लगती है hidden charges, पहले जान लें ये बात वरना कर्ज चुकाने में छूट जाएंगे पसीने

HR Breaking News (ब्यूरो)। अपने सपनों का घर (dream house) खरीदने के लिए लोग होम लोन लेना पंसद करते है। लेकिन गौर करने बाली बात यह है कि होम लोन लेने वाले ज्‍यादातर व्‍यक्ति ब्‍याज और प्रोसेसिंग फीस (Interest and processing fees on home loan) के बारे में ही जांच-पड़ताल करते हैं। वे बैंकों द्वारा लगाए जाने वाले बहुत से चार्जेज (Home Loan Hidden Charges) के बारे में कोई जानकारी नहीं लेते। दरअसल ये हिडेन चार्जेज ग्राहक की जेब पर काफी भारी पड़ते हैं। ऐसे में ग्राहकों को यह पता होना जरुरी है, की हमारे होम लोन पर कौन से चार्जेज (Home Loan Charges) लगाए जा रहे है क्योंकि अगर इन चार्जेज को ध्यान से नहीं समझा जाए तो होम लोन घाटे का सौदा साबित हो सकता है।


हिडन चार्जेज और इनकी दर, अलग-अलग बैंकों (latest bank news) में अलग-अलग होती है। हो सकता है कि एक बैंक किसी सेवा के नाम पर कोई चार्ज ले रहा हो, जबकि दूसरा वही सर्विस नि:शुल्‍क उपलब्‍ध करा रहा हो। इसलिए होम लोन (Home Loan Process)लेने से पहले ब्‍याज और प्रोसेसिंग फीस के साथ ही बैंकों की अन्‍य चार्जेज की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए।


लॉगिन फीस (login fees)


लॉगिन फीस जिसे एडमिनि‍स्‍ट्रेटिव शुल्‍क या आवेदन शुल्क भी कहा जाता है। कुछ बैंक ऋण के लिए आवेदन करने पर, आपके ऋण स्वीकृत होने से पहले ही कुछ पैसा वसूलते हैं। यह फीस आमतौर पर 2,500 रुपये से लेकर 6,500 रुपये तक होती है। आपका लोन स्‍वीकृत होने पर यह राशि आपकी प्रोसेसिंग फीस में से घटा दी जाती है। अगर ऋण स्‍वीकृत न हो तो लॉगिन फीस वापिस नहीं मिलती।


प्रीपेमेंट चार्ज (prepayment charge)


इसे फोरक्लोजर चार्ज और प्रीक्लोजर चार्ज भी कहा जाता है। यह शुल्क तब लागू होता है जब आप अवधि समाप्त होने से पहले अपने होम लोन का पूरा भुगतान कर देते हैं। यह बकाया राशि के 2% से 6% के बीच होता है।


कनवर्जन चार्जेज (conversion charges)


इसे स्विचिंग चार्जेज भी कहा जाता है। यह तब लागू होता है जब आप अपने फ्लोटिंग-रेट पैकेज को फिक्स्ड-रेट पैकेज या फिर फिक्स्ड-रेट पैकेज को फ्लोटिंग रेट में बदलते हैं। यह आम तौर पर बची हुई लोन राशि के 0.25 फीसदी से 3 फीसदी तक हो सकता है।


रिकवरी चार्जेज (recovery charges)


यह चार्ज तब वसूला जाता है जब लोन लेने वाला ईएमआई का भुगतान नहीं करता है और उसका खाता डिफ़ॉल्ट हो जाता है और बैंक को उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में जितना पैसा खर्च होता है, वो ग्राहक से वसूला जाता है।


निरीक्षण शुल्‍क (inspection fee)


जिस संपत्ति के लिए होम लोन लिया जाएगा उसके बाजार मूल्य का आकलन करने के लिए बैंक तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति करते हैं। ये विशेषज्ञ कई मापदंडों पर संपत्ति का मूल्यांकन करते हैं। बैंक इसके लिए अलग से चार्ज करते हैं।


लीगल फीस (legal fees)


विभिन्न दस्तावेजों का सत्यापन या संपत्ति का मूल्यांकन हो, बैंक इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कानूनी विशेषज्ञों को नियुक्त करते हैं। इस काम के बदले इन्‍हें फीस दी जाती है। इसीलिए बैंक होम लोन पर लीगल फीस भी लागू करते हैं।