home page

Home Loan : इन बैंकों में मिल रहा सस्ता होम लोन, देख लें लिस्ट

Home Loan : अगर आप सस्ता होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो कई बैंकों में आकर्षक ब्याज दरें मिल रही हैं। सरकारी बैंकों से लेकर प्राइवेट बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFCs) तक कई संस्थाएं 7.10% से शुरू होने वाले रेट पर लोन ऑफर कर रही हैं... नीचे खबर में देखें उन बैंकों की लिस्ट-

 | 
Home Loan : इन बैंकों में मिल रहा सस्ता होम लोन, देख लें लिस्ट

HR Breaking News, Digital Desk- (Home Loan Interest Rates 2026) अगर आप 2026 में अपने सपनों का घर लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। मार्च महीने में होम लोन की ब्याज दरें 7.10% से शुरू हो रही हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंक ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स के जरिए लुभा रहे हैं।

कहां मिल रहा है सबसे कम ब्याज- 

अगर आप सबसे सस्ता होम लोन तलाश रहे हैं, तो सरकारी बैंक (Public Sector Banks) इस मामले में सबसे आगे हैं। बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India), बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दरें (Central Bank of India interest rates) केवल 7.10% से शुरू हो रही हैं। वहीं, यूनियन बैंक और यूको बैंक में यह दर 7.15% है, जबकि बड़े बैंक एसबीआई और पीएनबी 7.20% से 7.25% के बीच लोन ऑफर कर रहे हैं।

प्राइवेट बैंकों और HFCs में ब्याज दरें कैसी हैं-

प्राइवेट बैंकों में साउथ इंडियन बैंक (7.20%) और एचएसबीसी (7.45%) अच्छे विकल्प हैं। इसके बावजूद, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जैसी बड़ी संस्थाएं 7.65% से 7.75% की शुरुआती दर पर लोन दे रही हैं। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFCs) में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और बजाज हाउसिंग फाइनेंस की शुरुआत मात्र 7.15% से हो रही है।

 कम-ज्यादा क्यों होती हैं लोन की दरें-

बैंक जो रेट विज्ञापनों में दिखाते हैं, वो अक्सर शुरुआती दर होती है. आपको मिलने वाला फाइनल रेट (final rate) इन 4 बातों पर टिका होता है-

क्रेडिट स्कोर: अगर आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर अच्छा है, तो रेट कम लगेगा।

इनकम का जरिया: सैलरी पाने वालों और बिजनेस (Business) करने वालों के लिए दरें अलग हो सकती हैं।

लोन की राशि: 30 लाख से कम और 75 लाख से ज्यादा के लोन पर बैंक अलग-अलग रिस्क कैलकुलेट करते हैं।

स्पेशल ऑफर: कई बैंक महिलाओं को 0.05% की एक्स्ट्रा छूट देते हैं (जैसे UCO बैंक)।

क्या आपको अतिरिक्त छूट मिल सकती है?

जी हां, कुछ बैंकों में विशेष शर्तों के तहत अतिरिक्त छूट मिल सकती है। उदाहरण के तौर पर, यूनियन बैंक (union bank) में अगर आप लोन के साथ बीमा (Insurance) लेते हैं तो 0.05% की छूट मिल सकती है। वहीं, केनरा बैंक रेडी-टू-मूव (Canara Bank Ready-to-Move) घरों और सैलरी अकाउंट धारकों (Salary account holders) को अतिरिक्त लाभ दे रहा है।