Home Loan EMI : देश के सबसे बड़े बैंक से लेना है होम लोन, जानें 36 लाख पर कितनी होगी EMI, कितना बनेगा ब्याज
HR Breaking News (Home Loan) होम लोन लेना कोई आसान काम नहीं है। अपना खुद का आशियाना बनाने के लिए होम लोन लेने के लिए व्यक्ति को कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, जिसमे से सबसे ज्यादा जरूरी आय और क्रेडिट हिस्ट्री हेाती है। ऐसे में अगर आप भी होम लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि 36 लाख के लोन (Home Loan Calculator) पर देश के बड़े बैंक में कितनी ईएआई बनेगी और ब्याज कितना बनेगा।
SBI में होम लोन पर कितनी है ब्याज दरें
बता दें कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI (SBI Home Loan Calculator) की ओर से ग्राहकों को होम लोन पर 7.25 प्रतिशत से 8.45 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, बैंक होम लोन मैक्सगेन (Home Loan Maxgain) पर 7.50 प्रतिशत से 8.70 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही टॉप-अप लोन पर 7.75 प्रतिशत से 10.50 प्रतिशत , टॉप-अप (OD loan) लोन पर 8 प्रतिशत से 9.20 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी पर बैंक की ओर से ग्राहको को 8.95 प्रतिशत से 10.50 प्रतिशत रिवर्स मॉर्गेज लोन पर 10.30 प्रतिशत और योनो इंस्टा होम टॉप अप लोन पर 8.10 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है।
36 लाख रुपये का लोन केलकुलेशन
अगर आप देश के बड़े बैंक एसबीआई (SBI Home Loan Interest Rate)से 36 लाख रुपये का होम लोन 30 साल के लिए 7.25 प्रतिशत इंटरेस्ट पर लेते हैं तो आपको मंथली इंन्स्टॉलमेंट 24,558 रुपये का भुगतान करना होगा। इस लोन में आपकी कुल ब्याज दरें 52,41,005 रुपये होंगी। अगर आप 36 लाख रुपये का होम लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो इसके लिए आपकी मंथली ईएमआई (Home Loan EMI) 26,021 रुपये होीग और यहां आप कुल ब्याज 42,06,314 रुपये का भुगतान करेंगे।
कितने साल के लोन पर कितनी बनेगी ईएमआई
हम आपको इस उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जैसे कि अगर आप 36 लाख का लोन 30 साल के लिए लेते हैं तो आपकी कुल ब्याज दरें (Home Loan Interest Rate) 52,41,005 रुपये होंगी 25 साल का लोन लेने पर हर महीने की ईएमआई 26,021 रुपये होगी और कुल ब्याज 42,06,314 रुपये चुकता करेंगे। अगर आप यही लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो 28,454 रुपये आपकी मंथली ईएमआई ओर कुल ब्याज 32,28,849 रुपये का बनेगा।
