Home Loan की है जरूरत, जानें 75 लाख बैंक से लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी
Home Loan - अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि बैंक से बड़ी रकम के लोन के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए। 75 लाख रुपये के होम लोन पर ब्याज दर, लोन अवधि और ईएमआई आपकी आय पर सीधा असर डालती है। ऐसे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है-
HR Breaking News, Digital Desk- (SBI Home Loan) पिछले साल रेपो रेट (repo rate) में 1.25 प्रतिशत की कटौती के बाद होम लोन की ब्याज दरों में भी कमी आई है। ब्याज दरें घटने से आम लोगों की ईएमआई का बोझ कम हुआ है। देश के प्रमुख लेंडर्स अब 7.10 प्रतिशत की शुरुआती दरों पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक अब 7.25 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप SBI से 30 साल की अवधि के लिए 7.25 प्रतिशत ब्याज दर पर 75 लाख रुपये का होम लोन लेना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इसके लिए आपकी मासिक सैलरी कितनी होनी चाहिए और हर महीने कितनी ईएमआई चुकानी पड़ेगी।
75 लाख के होम लोन के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी-
भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को 7.25 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर (home loan offer) कर रहा है। अगर आप SBI से 30 साल की अवधि के लिए 75 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो इसके लिए आपकी मासिक सैलरी करीब 1 लाख रुपये होनी चाहिए। इस अनुमान में यह माना गया है कि आपके नाम पर कोई दूसरा लोन पहले से सक्रिय नहीं है।
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) से 7.25 प्रतिशत ब्याज दर पर 30 साल के लिए 75 लाख रुपये का होम लोन लेने पर आपकी मंथली ईएमआई (monthly EMI) करीब 50,000 रुपये बनेगी। आमतौर पर होम लोन (Home loan) में बैंक यह मानकर चलता है कि आपकी सैलरी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा ईएमआई चुकाने में जा सकता है।
सबसे सस्ता होम लोन कौन-सा बैंक दे रहा है-
एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) सबसे सस्ती, 7.10 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। इसके अलावा केनरा बैंक 7.15 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक 7.20 प्रतिशत और पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sindh Bank) 7.30 प्रतिशत की शुरुआती दरों पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं।
अगर आपका क्रेडिट स्कोर (credit score) अच्छा है, तो आप बैंक से ब्याज दर में अतिरिक्त छूट के लिए बातचीत कर सकते हैं। कई बार बेहतर क्रेडिट स्कोर पर बैंक कम ब्याज दर (bank low interest rate) का ऑफर दे देते हैं, जबकि कमजोर क्रेडिट स्कोर होने पर लोन आवेदन खारिज भी किया जा सकता है।
