Indian Currency : नोटों पर क्यों जरूरी होते हैं RBI गवर्नर के साइन, अधिकतर लोगों को नहीं जानकारी
RBI Governor Sign rules : आपने नोटों पर आरबीआई गवर्नर के साइन तो देखे ही होंगे, लेकिन ये साइन किए जाने के पीछे के कारण को नहीं जानते होंगे। इस बात से अधिकतर लोग अनजान हैं कि आखिर हर नोट (bank note update) पर आरबीआई गवर्नर के साइन क्यों जरूरी हैं। आइये बताते हैं इसके पीछे का खास कारण।

HR Breaking News - (RBI Governor Sign)। जरा अपनी जेब से कोई भी नोट निकालकर तो देखें, इस पर आपको आरबीआई गवर्नर (Governor Sign on notes) के हस्ताक्षर जरूर मिलेंगे। अधिकतर लोगों का यह भी सवाल होता है कि ये क्यों जरूरी होते हैं। दरअसल, आरबीआई गवर्नर के साइन हर नोट पर किसी खास कारण से ही होते हैं। ये नोट छपाई (note printing rules) के दौरान ही निश्चित कर दिया जाता है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से इस खबर में।
इसलिए होते हैं नोटों पर गवर्नर के साइन-
भारतीय नोटों पर आरबीआई (reserve bank of india) गवर्नर के साइन बिना इन्हें वैध नहीं कहा जा सकता। नोटों को वैध घोषित करने व नोट की गारंटी के लिए ही इन पर गवर्नर के साइन जरूरी होते हैं। इसके बाद ही नोट (bank notes latest update) को मार्केट में चलन के लिए उतारा जा सकता है।
आरबीआई गवर्नर की होती है यह जिम्मेदारी -
आरबीआई गवर्नर के साइन से ही पता चलता है कि नोट (asali note ki pahchan) असली है। हर नोट पर एक गारंटी वचन लिखा जाता है, उसके नीचे आरबीआई गवर्नर के साइन होते हैं। नोट की वैल्यू की गारंटी और जिम्मेदारी आरबीआई गवर्नर (RBI Governor Sign) की ही होती है।
इस नोट पर नहीं मिलेंगे RBI गवर्नर के साइन-
यह भी बता दें कि नोटों या मुद्रा (indian currency Update ) से संबंधित फैसले आरबीआई व सरकार की संयुक्त सहमति से लिए जाते हैं। हालांकि अंतिम फैसला सरकार का होता है। 1 रुपये के नोट (indian currency update news) को सरकार की निगरानी में छापा जाता है, इस पर आरबीआई गवर्नर के साइन नहीं होते।
वित्त मंत्रालय छापता है सबसे छोटा नोट-
भारतीय मुद्रा (indian currency news) में 1 रुपये का नोट सबसे छोटा है और इसे वित्त मंत्रालय की ओर से छापा जाता है। 1 रुपये के नोट (1 Rupees update) पर वित्त सचिव के साइन होते हैं। शुरू से ही एक रुपये को छापने का अधिकार सरकार का है। हालांकि इसके चलन को लेकर जिम्मेदारी आरबीआई की है।
प्रॉमिसरी नोट के बारे में जानना भी जरूरी-
प्रॉमिसरी नोट (promissory note) के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते। दरअसल यह नाम के अनुसार ही पता चलता है कि इसमें प्रॉमिस यानी वादा किया जाता है। यह हर नोट पर लिखा होता है। आमतौर पर इसे गारंटी वचन कहा जाता है लेकिन बैंक की भाषा में इसे 'प्रॉमिसरी नोट' कहा जाता है। इसे आसान शब्दों में 'वादा टिप्पणी' के रूप में समझा जा सकता है। इसमें किसी नोट (bank notes update) की वैल्यू के बराबर राशि अदा करने का वचन या गारंटी होती है। इसके नीचे ही आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) के साइन होते हैं।