home page

LPG GAS SUBSIDY: आपको मिली है गैस सब्सिडी या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

LPG Gas Subsidy - एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। कई बार गैस सिलेंडर की सब्सिडी बैंक खाते में आई या नहीं, इसकी जानकारी लोगों को नहीं मिल पाती। ऐसे में आप घर बैठे ही ऑनलाइन यह आसानी से चेक कर सकते हैं कि सब्सिडी आपके खाते में आई है या नहीं... तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कुछ आसान टिप्स-
 | 
LPG GAS SUBSIDY: आपको मिली है गैस सब्सिडी या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

HR Breaking News, Digital Desk- (LPG Gas Subsidy) अगर आपकी LPG सब्सिडी बैंक खाते में नहीं आ रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार समस्या गैस कंपनी की बजाय बैंक खाते (Bank accounts instead of gas companies) से जुड़ी तकनीकी वजहों के कारण भी हो सकती है। इसलिए समय-समय पर यह जांच करना जरूरी है कि आपका बैंक खाता सही तरीके से लिंक है और सब्सिडी की राशि खाते में जमा हो रही है या नहीं।

कई बार लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी (subscidy) इसलिए नहीं मिल पाती क्योंकि रकम पुराने बैंक खाते में चली जाती है या फिर तकनीकी कारणों से ट्रांसफर ही नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आप ऑनलाइन कुछ आसान स्टेप्स (online easy tips) अपनाकर यह जांच सकते हैं कि सब्सिडी आपके खाते में आ रही है या नहीं। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

कई घरों में लोगों को सब्सिडी समय पर नहीं मिल पाती, क्योंकि वह या तो पुराने बैंक अकाउंट में चली जाती है या फिर किसी तकनीकी कारण से ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है। इसलिए समय-समय पर यह वेरिफाई करना जरूरी है कि सब्सिडी आपके खाते में आ रही है या नहीं। इसे ऑनलाइन कुछ आसान स्टेप्स (LPG Gas Subsidy Status Online) की मदद से भी चेक किया जा सकता है।

- इसके लिए आपको सबसे पहले mylpg.in पर जाना होगा।
- इसके बाद अपना प्रोवाइडर जैसे इंडेन, HP, या भारत गैस में से एक सिलेक्ट करें।
- फिर अपने कंज्यूमर नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें। या फिर आप रजिस्टर करने का ऑप्शन भी सिल्केट कर सकते है।
- अब आपको एक ऑप्शन दिखेगा “View Content / Refill History” का। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको “Subsidy Amount” और “Bank Status” कॉलम में जाना होगा।
- यहां से आप सब्सिडी का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- अगर आपको सब्सिडी एंट्री नहीं दिखती है, तो चेक करें कि आपका बैंक अकाउंट NPCI मैपिंग के लिए आधार से जुड़ा है या नहीं।
- आधार लिंकेज के बिना, सब्सिडी आपके अकाउंट में नहीं पहुंच सकती है।