MCX Gold Price : सोने ने लगाई छलांग, जानिए अपने शहर के रेट
Gold and silver price : सोना खरीदारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप सोने चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। सोने की कीमतों में उछाल आया है।

HR Breaking News (नई दिल्ली)। आज 17 सितंबर 2023 यानी विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सोने और चांदी के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹54,050 है। बीते दिन 54,850 भाव था। यानी दाम बढ़े हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की भाव आज ₹59,820 प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम, ₹59,600 थी। आज दाम बढ़े हैं।
अगर, बात करें चांदी के रेट की तो चांदी की दरों में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट ₹74,700 है। वहीं, ये दाम कल ₹74,000 प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम बढ़े हैं। वैसे, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।
वही, गोल्ड की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। अगर, बात करें 24 कैरेट सोने की तो आभूषण पर 999 लिखा रहता है। वही, 23 कैरेट पर 958 और 22 कैरेट पर 916 जबकि, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अधिकतर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।