MCX gold price : सोने के भाव में बंपर तेजी, अब आम आदमी के लिए खरीदना हुआ बेहद मुश्किल, जानिये 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold Price Today : सोने के दाम अब बेलगाम रफ्तार पर हैं, सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सुबह से ही सोने के दाम (sona chandi ka bhav) सातवें आसमान को छूते दिखाई दिए। सोने में आई यह बंपर तेजी ग्राहकों को सोना खरीदने के लिए सोचने पर अब मजबूर कर रही है। आम आदमी के लिए तो यह खरीदा जाना बेहद मुश्किल हो गया है। इस समय चांदी के रेट में भी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। इस समय 10 ग्राम सोना किस भाव मिल रहा है, आइये जानते हैं इस खबर में।
HR Breaking News : (Gold price hike) इस समय अगर आप सोना-चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए थोड़ा वेट करना बेहतर हो सकता है, क्योंकि आज अचानक सोने के दामों में बुलेट ट्रेन से भी अधिक तेजी देखी गई है। 10 ग्राम सोना खरीदना भी काफी महंगा पड़ रहा है। सोने के रेट (Gold Price Today, 3 March) में एक ही दिन में आए इस उतार चढ़ाव ने हर किसाी को चौंका दिया है। आने वाले समय में सोने के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। सर्राफा मार्केट की ओर रुख करने से पहले यहां पर सोना चांदी का लेटेस्ट रेट जरूर जान लें।
MCX पर भी मजबूत हुआ सोना-
सोमवार को सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम पर करीब 460 रुपये (gold rate today) की तेजी आई है। घरेलू सर्राफा बाजार में इस समय सोने के रेट में बढ़ौतरी देखी गई है। सुबह के सत्र से ही सोमवार को सोने में ही नहीं बल्कि चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी बनी हुई है। दूसरी और अगर सोना चांदी के वैश्विक भावों की बात करें तो एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर दोनों हाई लेवल पर हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते डॉलर मजबूत होने से सोने की कीमतों पर विपरीत असर देखा गया था।
इस समय अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव -
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें तो यहां पर सोने का भाव 440 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बढ़ौतरी पर है। इस बढ़ौतरी के बाद सोने के रेट 84655 रुपए (Gold Silver Price Today) प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। जबकि इससे पहले ये फरवरी में मेकिंग चार्ज सहित करीब 86600 रुपए तक जा पहुंचे थे। यह सोने का आल टाइम हाई का आंकड़ा भी था। आज सोने और चांदी के भाव घरेलू व अंतरराष्ट्रीय, दोनों ही स्तरों पर तेजी देखी गई।
चांदी का ताजा भाव -
सोने की तरह चांदी की कीमतें (sona chandi ki kimat) भी कम उछाल पर नहीं हैं। सोमवार सुबह से ही सर्राफा बाजार मेमं चांदी का भाव प्रति किलो के हिसाब से करीब 640 रुपए बढ़ता नजर आया। इस समय प्रति किलो चांदी का रेट 94965 रुपए जा पहुंचा है तो अपने ऑल टाइम हाई के आंकड़े 104072 रुपए प्रति किलोग्राम से कुछ ही पीछे है।
बीते हफ्ते दिखी कमजोरी
विशेषज्ञों के अनुसार पिछले सप्ताह सोने और चांदी (sona chandi ka bhav) का कारोबार मंदा रहा था। इनकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। कुछ ऐसा ही हाल पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी दाम गिरे। चांदी में इतनी बड़ी गिरावट इस साल में पहली बार दर्ज की गई।
जनवरी में यह 1 लाख प्रति किलोग्राम से ऊपर भी रही है। अब इनमें तेजी आने से निवेशक भी प्रभावित हुए हैं। खासकर अमेरिकी डालर के मजबूत होने से MCX पर सोने (MCX par gold rate) का अप्रैल वायदा कारोबार पिछले सप्ताह करीब 1140 रुपए और चांदी का मई वायदा कारोबार लगभग 1550 रुपए मंदा रहा।
इतने प्रतिशत गिरे सोना-चांदी के दाम-
ग्लोबल मार्केट यानी कॉमैक्स पर सोने का भाव (comex Gold Price) पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को करीब 1 प्रतिशत गिरा। यह डालर की मजबूती के कारण हुआ। डॉलर 107 के आंकड़े पर था, वहीं स्पॉट गोल्ड की कीमत में उस समय 1.5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। इसी अनुपात में चांदी में गिरावट (chandi ka bhav) रही, यह गिरावट 1.3 प्रतिशत के करीब थी।
अब सोमवार को स्थिति बदले से कॉमैक्स पर सोने का भाव करीब 0.85 प्रतिशत मजबूती हुआ है यानी सोना पिछले सप्ताह की रिकवरी करता दिखा। इस बढ़त के साथ सोना 2870 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में खरीदारी बढ़ने से यह 31.75 डॉलर प्रति औंस (COMEX Silver Price) पर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा रही है।
