home page

MCX Gold Rate : सोने ने दिया तगड़ा झटका, 24 कैरेट गोल्ड 4,656 रुपये गिरा, 60 दिन बाद इतने का रह जाएगा

MCX Gold Rate : सोने के दामों ने अचानक निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। सोना कुछ ही समय में इतना गिर गया है कि लोग हैरान रह गए हैं। सोने के दामों में मंगलवार को तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट ने कई भविष्यवाणियों को भी सच कर दिया है। 

 | 
MCX Gold Rate : सोने ने दिया तगड़ा झटका, 24 कैरेट गोल्ड 4,656 रुपये गिरा, 60 दिन बाद इतने का रह जाएगा

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोने में लगातार उतार चढ़ाव होता रहता है। इन दिनों सोना जिस तेजी से बढ़ा था उससे ज्यादा तेजी से गिर गया है। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ 22 अप्रैल के बाद वाली स्थिति बन गई है। निवेशकों को अचानक सोने ने झटका दिया है। 

 

 

अपने रिकॉर्ड हाई पर था सोना 
 

हाल के दिनों में सोना अपने रिकॉर्ड हाई पर था। परंतु सोने के दाम तगड़े गिरे हैं। कुछ दिन तक हल्की गिरावट के बाद सोना अचानक से बड़ी गिरावट की चपेट में आ गया है। 22 अप्रैल के बाद भी सोने (MCX Gold Rate) में यही स्थिति देखने को मिली थी।

 

दरअसल 22 अप्रैल को सोना इस साल के अपने हाई पर था। जिसके बाद सोना लुढ़कता हुआ काफी नीचे आ गया। अब 16 जून को सोना अपने हाई पर पहुंच गया था, जिससे फिर से गिरना शुरू हो गया है। 

 

क्यों कम हुए सोने के दाम 
 

सोने के दाम (MCX Gold Rate) कम होने का कारण भी सामने आया है। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इसराइल और ईरान के संघर्ष में विराम की घोषणा की गई है।

इसके बाद सोने की कीमत (MCX Gold Rate) अचानक से धड़ाम हो गई है। सोने की कीमत अपने हाई लेवल से बहुत नीचे आ गई है। 

सोने में गिरावट के भविष्यवाणी हुई सच 
 

सोने में गिरावट को लेकर लगातार भविष्यवाणियां सामने आ रही थी। परंतु कुछ दिन तक सोना बढ़ता ही चला गया था, लेकिन अब गिरावट के बाद भविष्यवाणीयां सच होती दिख रही है।

अलग-अलग तरह की भविष्यवाणियों में निकट भविष्य में सोने की कीमत (MCX Gold Rate) गिरने का ही अनुमान लगाया गया था। 

कितने हो गए सोने के दाम 
 

दरअसल 16 जून को सोना 101078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इसके बाद सोने में गिरावट शुरू हो गई। एमसीएक्स पर सोने के दाम (MCX Gold Rate) गिर कर पहले एक लाख से नीचे आए तो अब अचानक से 96422 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। यह अपने ऑल टाइम हाई से 4656 कम है।

वहीं, फिलहाल 3:23 पर एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर सोने के दाम 2288 रुपए कम होकर 97100 पर ट्रेंड कर रहे हैं। कल सोने की क्लोजिंग 99388 रुपए पर हुई थी इसके बाद से सोना लगातार गिर रहा है। 

60 दिन बाद कितने होंगे दाम 
 

सोने के दामों को लेकर क्वांट म्यूचुएल फंड की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि आने वाले दिनों में सोने में गिरावट दर्ज की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार सोने के दाम (MCX Gold Rate) डॉलर के लिहाज से 12 से 15% कम हो सकते हैं। यानी कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से देखे तो सोना गिरकर 85 से 88000 तक आ सकता है।