MCX Gold Rate : शुरू हुई सोने की उल्टी गिनती, दोपहर बाद अचानक आई गिरावट
MCX Gold Rate : लगातार बढ़ रहे सोने के दामों में अचानक गिरावट आई है। दो दिन से रॉकेट पर सवार सोने की फिर से उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दोपहर बाद सोना धड़ाम हो गया है। सोने के दामों इस गिरावट ने निवेशकों के माथे की लकीरें बढ़ा दी है। वहीं, आम उपभोक्ता के लिए फिर से सस्ता सोना खरीदने की आस जगी है।

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोना कभी इस करवट तो कभी उस करवट डोल रहा है। एक ही दिन में किसी समय कीमत ऊपर तो किसी समय सोने की कीमत (MCX Gold Rate) नीचे आ रही हैं।
सोने के दामों ने निवेशकों को भी चिंता में डाल दिया है। सुबह से हरियाली में चल रहा सोने का ग्राफ अचानक से लाल हो गया है। सोने के दाम गिरने से निवेशकों में घबराहट बढ़ी है। निवेशक सोने की उल्टी गिनती से परेशान हो रहे हैं।
सोने के दामों को प्रभावित करते हैं ये कारक
सोना एक कीमती धातु है। इसके रेट रोजाना ही पल पल चेंज होते रहते हैं। सोने के दामों को वैश्विक नीतियां, निवेशकों की रुचि, शादियों का सीजन, त्योहार, बाजार की चाल आदि चीजें प्रभावित करती हैं।
सोने में तेजी (MCX Gold Rate) आने का कारण निवेशकों की मांग, जरूरत के लिए शादि विवाह में आम ग्राहकों की मांग, शुभ मुहूर्त के लिए सोने की मांग आदि कारण हो सकते हैं।
इस बार ट्रेड वॉर ने किया सोने को प्रभावित
सोने के दामों में उतार चढ़ाव का प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय ट्रेड व टैरिफ वॉर है। यूएसए की ओर से अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का फैसला किया गया। इस वजह से इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम (Gold Rate Down) बढ़ते चले गए।
वहीं, सोने के दाम इसके बाद गिरने शुरू हो क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में फिर से ट्रेड वॉर में नरमी आ गई थी। इसके बाद अनिश्चित्ता बढ़ी तो अब फिर सोना बढ़ना शुरू हो गया।
सोने ने बनाया ये रिकॉर्ड
सोने के दाम (Gold Rate Down) इस साल की शुरुआत से बढ़ते गए हैं। साल की शुरुआत में सोने के दाम 76 हजार से शुरू हुए थे, परंतु इस साल सोना 22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में 1 लाख को क्रॉस कर गया और एमसीएक्स पर फ्यूर्च गोल्ड का प्राइस 99,358 रुपये दर्ज किया गया। सोने के दामों में यह अब तक का हाई प्राइज था।
23 अप्रैल से आई गिरावट
सोने (MCX Gold Rate) के दामों में इसके बाद गिरावट का दौर शुरू हुआ। 23 अप्रैल से सोने के दाम कम होने शुरू हो गए। एमसीएक्स पर सोना गिरकर 90890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
यह सोने के दामों में बड़ी गिरावट थी। इसके बाद अब सोना फिर तेज हो गया है। परंतु, इतने दिन बाद भ सोना गिरावट की खाई को नहीं पाट पाया है और अब भी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे हैं।
गुरुवार को अचानक आई सोने में गिरावट
एमसीएक्स पर आज सोने के दाम लगातार हरियाली पर चल रहे थे। परंतु, अचानक सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। सोना सुबह 96,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था, जोकि कल 95,599 पर बंद हुआ था। सोने के दाम आज गिरकर 95221 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे।
वहीं, हाई प्वाइंट 96383 रहा है। वहीं, दोपहर में अचानक गिरावट आ गई। सोना 95480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोने के दाम 119 रुपये यानी, -0.12% कम हुए हैं। यह दाम शाम 16:53 बजे के हैं।