MCX Gold Rate : सोने में ऐतिहासिक बढ़ौतरी, 7315 रुपये बढ़े 10 ग्राम गोल्ड के दाम
MCX Gold Rate : सोने की कीमतें वर्तमान में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिछले कुछ समय में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वैसे तो सोने की कीमतें में साल 2024 के अंत से ही बढ़त होने लगी थी। हालांकि साल 2025 में अब तक सोने ने कई बार रिकॉर्ड तोड़ बढ़त बनाई है।
HR Breaking News (MCX Gold Rate) देश में सोने की कीमतों में अचानक से काफी तेजी दर्ज की गई है। देश में सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में लोगों के लिए सोना खरीदना एक बार फिर से मुश्किल होने वाला है। सोना खरीदने वालों के लिए अब फिर से सोना खरीदना मुश्किल हो गया है।
बढ़ती कीमतों का असर दिख रहा खरीद पर
फिलहाल सोने की कीमतें 7315 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गए हैं। ऐसे में सोने की इन बढ़ती कीमतों (MCX Gold Rate) का असर आम लोगों द्वारा की जाने वाली सोने की खरीद पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोना आम लोगों की पहुंच से और दूर होता लग रहा है।
तेजी ने की निवेशकों की मौज
सोने की कीमातें में कटौती होने के पश्चात अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में सोने की कीमतों में आई इस तेजी के बाद आम लोगों को एक बार फिर से चिंता सताने (MCX Gold Rate) लगी है।
हालांकि सोने की कीमत में हुई इस तेजी के चलते निवेशकों की मौज हो गई है। वर्तमान में सोने की कीमतों में 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है। ऐसे में यह पल सोने के निवेशकों के लिए काफी लाभदायक है।
सोने की बढ़ती कीमतों का कारण
घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ने के विभिन्न कारण सामने आए हैं। सोने की कीमतें बढ़ने के पीछे एक बड़ा कारण है अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक माहौल। अमेरिकी राष्ट्रीय डोनाल्ड ट्रंप की और से जो टैरिफ को लेकर घोषण की गई थी इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर (Gold Rate) लगातार देखने को मिल रहा है। ग्लोबल इकोनमी का सीध असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
एक ओर जहां निवेशकों की ओर से वर्तमान में सोने को निवेश का सबसे बेहतरी ऑपश्न माना जा रहा है वहीं, दूसरी ओर सोने की इन बढ़ती कीमतों (MCX Gold Rate) से आम लोग काफी परेशान है। निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प होने के नाते सोने की डिमांड बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि सोने के रेट भी बढ़ रहे हैं।
सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
वैसे तो सोने की कीमतें में वर्ष 2024 के अंतिम माह से ही बढ़ोतरी होने लगी थी। हालांकि इस साल सोने की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल 22 अप्रैल को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
सोने की कीमतें 22 अप्रैल को पिछली सारी कीमतों (MCX Gold Rate) को पीछे छोड़ते हुए घरेलू सराफा बाजार में जीएसटी समेत 24 कैरेट सोने के रेट 1,00,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी। वहीं, उसी समय बिना जीएसटी के सोने के रेट 99 हजार 100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो गए थे।
वहीं, इसके अलावा फ्यूचर गोल्ड एमसीएक्स पर भी सोने के रेट 99358 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए थे। सोने की यह कीमतें अपनी अब तक ऑल टाईम हाई थी।
बढ़ती कीमतों के चलते आम लोगों ने बनाई दूरी
देश में जिस हिसाब से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, उसके चलते आम लोगों ने सोने से दूरी सी बना ली है। इन बढ़ती कीमतों के बीच बाजार में सोने के खरीदारों में 25 प्रतिशत की कटौती हुई है। वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की पहली तिमाही में आभूषणों की बिक्री में भी 25 प्रतिशत की कमी (MCX Gold Rate) दर्ज की गई है।
हालांकि इस बीच निवेशकों का सोने में इस दौरान इंटरेस्ट बढ़ा है। यह करीब 10 साल बाद हुआ है जब निवेश के चलते सोने की कीमत 7 प्रतिशत बढ़ी हैं।
23 अप्रैल से कीमातें में शुरू हुई थी कटौती
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो अनिश्चितता बनी हुई है उसका असर सोने की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। इसके कारण सोने के कीमतों में अचानक से गिरावट होनी शुरू हो गई थी। इसी के साथ अक्षय तृतीया के दिन भी सोने की कीमतों में लोगों ने रूझान नहीं दिखाया और सोने की कीमतों में कटौती ही देखने को ही मिली।
15 मई को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 90,890 रुपये के अपने कमतर स्तर पर थी। हालांकि इसके बाद एक बार फिर से सोने की कीमतों में बढ़त शुरू हुई और इसके बाद से सोने की कीमतों में समय-समय पर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
अब 7315 रुपये महंगा हो गया 10 ग्राम सोना
सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी आ गई है। 15 मई के बाद सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने शुरू हो गए हैं। सोने के दाम एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर 90890 से 8 प्रतिशत के करीब बढ़कर 5 जून 98205 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। सोने के दामों में इस तेजी के कारण फिर से आम ग्राहक टेंशन में है।
सोना कुछ ही दिनों में 7315 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। एक दिन में ही एमसीएक्स पर सोने के दाम 638 रुपये ज्यादा चल रहे हैं, यानी 0.66% की बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। सोने के दाम 17:20 बजे 97900 पर चल रहे हैं।
