MCX Gold Rate : 15 दिन के निचले स्तर पर सोने के भाव, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट
MCX Gold Rate : सोने के दाम तुफानी तेजी के साथ गिरे हैं। आसमान में जा चुके दाम फिर से जमीन पर लौट आए हैं। सोने के भाव कम होने से निवेशकों की चिंता भी बढ़ गई है। सोना अपने हाई पर जाने के बाद भयंकर तेजी से गिरा है। यह गिरावट निवेशकों को डराने के लिए काफी है।

HR Breaking News (MCX Gold Rate) मंगलवार को सोना बड़ी गिरावट के साथ अपने 15 दिन के निचले स्तर आ गया है। सोने के दामों में तेजी पर लगाम लगती दिख रही है।
16 जून को अपने हाई पर ट्रेड कर रहा सोना 24 तारीख को अपने 15 दिन के नीचले स्तर पर है, यानी सोने में डबल गिरावट दर्ज की गई है।
बाजार खुलते ही सोने में गिरावट
सोने के दाम (MCX Gold Rate) सुबह ही गिर गए थे। सोने के साथ चांदी के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोना अपने 15 दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
सोने के दाम चाहे एमसीएक्स पर हो या फिर सराफा बाजार या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, तीनों जगह की सोने में गिरावट (MCX Gold Rate) देखी गई है। सोने के साथ-साथ चांदी की भी चमक घट गई है।
क्यों गिर गए सोने के दाम
सोने के दाम (MCX Gold Rate) लगातार बढ़ते जा रहे थे, फिर इसराइल और ईरान के बीच युद्ध हुआ। जिसके बाद सोने की कीमतों में एकदम से तेजी आई और सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
लेकिन उसके बाद युद्ध का असर खत्म होना शुरू हो गया और सोने के दाम गिरने लगे। अमेरिका की ओर से युद्ध के लिए सीजफायर का ट्वीट किया गया, उसके बाद सोने के दाम अचानक से धड़ाम हो गए। घरेलू बाजार हो या अंतरराष्ट्रीय बाजार हर जगह सोने के दामों में गिरावट देखी गई है।
पहले जानिए सराफा बाजार के दाम
दिल्ली में सराफा बाजार में 22 कैरेट सोना 92440 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट सोना 100830 रुपए प्रति ग्राम बिक रहा है। इसी प्रकार मुंबई में भी 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख से नीचे आ गई है। यहां 24 कैरेट सोना 99870 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (MCX Gold Rate) 91 हजार 550 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने के दाम 1 लाख से नीचे ही है। यहां भी 24 कैरेट सोने की कीमत 99810 रुपए तो 22 कैरेट सोने की कीमत 91 हजार 550 रुपए प्रति दस ग्राम है। यहीं कीमत कोलकाता में भी दर्ज की गई है।
एमसीएक्स पर धड़ाम हो गया सोना
सोने के दाम एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर भी बुरी तरह पीटे हैं। 5 अगस्त के डिलीवरी वाला सोना शाम 6:18 पर 2.39% गिरकर 97012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। कल के मुकाबले यह 2376 की गिरावट है। जबकि आज सोना गिरकर 96,422 के अपने न्यूनतम स्तर तक भी पहुंच गया था। वहीं 16 जून को सोने के दाम 101078 पर थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम
सोने के दाम (MCX Gold Rate) केवल नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरे हैं। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.24% गिरकर 3352.90 डॉलर प्रति वर्ष हो गई है। यहां सोने में 0.36% की गिरावट दर्ज की गई है।