MCX Gold Rate : सोना बन गया रॉकेट, हाईलेवल पर जा पहुंचे 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold Rate Update : सोने का भाव दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस समय सोने के दाम (gold price hike) रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे हैं, जिस कारण ये अपने हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। इस समय अधिकतर ग्राहक सोना महंगा होने के कारण इसे खरीदने से पीछे हट रहे हैं। चांदी भी अपना रंग दिखाने लगी है, इसके भाव में हर दिन उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। अगर सोने की ही बात करें तो इस समय सराफा बाजार व एमसीएक्स पर 10 ग्राम गोल्ड क रेट (gold rate update) भी ग्राहकों को चौंका रहे हैं।

HR Breaking News - (gold rate hike)। जून महीने की शुरुआत होते ही सोने के भाव (gold rate 6 june) में अचानक जबरदस्त उछाल आया है। इस महीने के पहले सप्ताह में ही सोने के दाम रॉकेट की रफ्तार से बढ़े हैं। आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके सोने के दाम (sone ka bhav) अब हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।
इस समय सोना अपने हाईलेवल पर ट्रेड कर रहा है, जिस कारण 10 ग्राम सोना खरीदना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चांदी (sona chandi ka bhav) सहित जानिये क्या हो गया है सोने का ताजा भाव।
MCX पर सोना चांदी के भाव -
MCX पर सोने-चांदी के भाव (MCX gold silver price) में 6 जून शुक्रवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी से घरेलू वायदा बाजार भी प्रभावित हुआ है। आज MCX (Multi-Commodity Exchange) पर प्रति तोला सोने का भाव (gold rate 6 june 2025) 566 रुपये ऊपर चढ़ा है। अब यह 98,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। कल 97,874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ सोने का भाव एक ही दिन में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का रेट-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने की कीमत (comex gold price) बढ़कर 3,368 डॉलर प्रति औंस के करीब हो गई है। एक दिन में यहां सोना 0.5 और एक सप्ताह में 2.5 प्रतिशत बढ़ चुका है। अमेरिकी फ्यूचर गोल्ड (american future gold rate) भी 0.5 बढ़कर 3,391 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
सर्राफा बाजार में सोना-चांदी का भाव-
दिल्ली सहित भारत के अधिकतर शहरों के सराफा बाजारों में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखा गया है। अब 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत (24K gold rate) एक दिन में 1415 रुपये बढ़कर 98,165 रुपए हो गई है। 22 कैरेट एक तोला सोना 89,915 रुपए (22K gold rate) के हिसाब से ट्रेड कर रहा है। चांदी की बात करें तो यह 3,695 रुपए बढ़कर 1 लाख 4 हजार 675 रुपए प्रति किलो हो गई है।
इस कारण बढ़ रहा सोना-चांदी का भाव-
इस समय हर कोई यही सोचकर हैरान है कि आखिर इस रफ्तार से सोना चांदी के रेट (sona chandi ka bhav) बढ़ने के पीछे क्या कारण है। बुलेट ट्रेन की स्पीड से बढ़ रहे सोने के दाम तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। इसके पीछे इनकी बढ़ती मांग और वैश्विक बाजार में बढ़ते रेट हैं। घरेलू और अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग बढ़ने, राजनीतिक कारणों के चलते व कई देशों के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण सोने के दाम (gold price hike) हर दिन बढ़ रहे हैं। डॉलर में कमजोरी भी सोना चांदी के भाव बढ़ने का कारण बताया जा रहा है।
इस साल में इतने बढ़े रेट-
इस साल में शुरुआती 4-5 माह में ही सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि ये हाईलेवल का नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। साल 2025 में 1 जनवरी से लेकर अब तक 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने के भाव (24K gold rate today) में लगभग 22 हजार रुपये तक की तेजी आई है। यह 76,160 रुपए से बढ़कर 98,160 रुपए प्रति तोला के करीब पहुंच गया है। चांदी का भाव (silver rate today) भी 86,015 रुपए प्रति किलो से 1,04,675 रुपए प्रति किलो हो गया है। इसमें 18,600 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है।
अभी और बढ़ेंगे सोने के दाम -
इस समय सोने के दाम (sone ka bhav) इतने बढ़ गए हैं कि लोग सोने के बजाय चांदी खरीदने में रुचि ले रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ माह में ही सोना 99,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच सकता है। चांदी के भाव (chandi ka bhav) में उतार चढ़ाव बना रहेगा।