home page

MCX Gold Rate : फिर चमका सोना, गिरावटों के बाद अचानक बढ़ गए दाम, जून तक यह होगा सोने का रेट

MCX Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़ौतरी हो गई है। लगातार गिरने के बाद सोना फिर से बढ़ गया है। कुछ दिन की मंदी के बाद दाम बढ़ने से निवेशकों ने राहत की सांस ली है। सोने की चमक बढ़ने से निवेशकों के चेहरे की रौनक बढ़ी है, वहीं आम खरीदारों के लिए सोना महंगा सौदा हो गया है। 

 | 
MCX Gold Rate : फिर चमका सोना, गिरावटों के बाद अचानक बढ़ गए दाम, जून तक यह होगा सोने का रेट

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोने के दामों में लगातार आ रही गिरावट का दौर खत्म हो गया है। सोने के दाम फिर से बढ़ गए हैं। सोने के दाम एक बार फिर से ग्रीन मार्क पर आ गए हैं। सोने के दामों बढ़ौतरी से निवेशकों की चिंता की लकीरें कम हुई है। कई दिन गिरावटों के दौर के बाद यह बढ़ौतरी हुई है। 

 

 

बड़ी गिरावट ने दिया था चौंका


सोने के दामों में बड़ी गिरावट ने सभी को चौंका दिया था। सोना बढ़ने के बाद धड़ाम से गिर गया था। निवेशक सोने के दाम (MCX Gold Rate) गिरने से झटके में थे। सोना फिर गिरने के बाद बढ़ गया है। इस साल सोना बढ़ने के बाद काफी कम हो गया था। फिर से बढ़ौतरी शुरू हो गई है। 

25 प्रतिशत तक बढ़े सोने के दाम


इस साल सोने के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम (MCX Gold Rate)8 प्रतिशत के करीब गिर भी गए, परंतु फिर से सोने के दामों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने के दाम (Gold Rate) गिरने से लोग हैरान रह गए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि सोना बढ़ता ही जाएगा। 

 
ज्वेलरी की डिमांड घटी, निवेशकों की बढ़ी


सोने में इस साल निवेशकों की रूचि बढ़ी है। 2025 में दस साल बाद ऐसा हुआ है कि निवेश के लिए सोना पहली तीमाही में 7 प्रतिशत बढ़ गया हो। वहीं, दूसरी ओर 16 साल बाद ज्वेलरी के लिए सोने की डिमांड 25 प्रतिशत तक गिर गई है। यह दिखा रहा है कि सोना इस साल निवेशकों की पसंद बना है। 

1 लाख के आंकड़े के पास पहुंचा था सोना


सोने के दाम इस साल एक लाख को क्रॉस कर गए थे। सराफा बाजार में 24 कैरेट प्योर गोल्ड एक लाख को क्रॉस कर गया था तो वहीं एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर भी सोने के दाम 99358 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए थे। यहां पहुंचने के बाद सोने के दामों में रिवर्स गियर लगा लिया था, जो फिर से अब चेंज हो गया है। 


सोने के दाम बढ़ने का कारण


ट्रंप सरकार के टैरिफ वॉर के चलते बाजारों में अस्थिरता का माहौल है। इसके चलते निवेशक सोने की तरफ रुख कर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने सोने को सुरक्षित निवेश माना। यहीं, कारण है कि निवेशकों ने शेयरों से पैसा निकाल सोने में लगाया।  


बीच में सोने के दाम गिरने का कारण


लंबी बढ़ौतरी के बाद सोने के दाम गिरे, इसका कारण  इंटरनेशनल लेवल पर सोने के दाम गिरना है। अमेरिका की ओर से टैरिफ को लेकर नरमी से सोना सस्ता हुआ है। 90 दिन के लिए टैरिफ होल्ड है, वहीं चीन के साथ भी बातचीत का मोड दिखाई दे रहा है, जिससे बाजार में अनिश्चित्ता कुछ हद तक कम हुई तो सोने की मांग कम हुई है। दूसरी ओर निवेशकों ने मुनाफावसूली की तो भी दाम कम हुए हैं।  

फिर से दाम बढ़ने का कारण


सोने के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं, क्योंकि निवेशकों ने एक सौदा बेचने के बाद मुनाफा वसूल कर फिर से सोने में निवेश शुरू कर दिया है। वहीं, ज्वेलर्स की ओर से भी सोने की खरीद की होड़ बढ़ी है। साथ में सोने के दाम (MCX Gold Rate) गिरने से नए निवेशकों को भी झटका लगा है। 

फिर बढ़ गए सोने के दाम


एमसीएक्स पर सोना (MCX Gold Rate) अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 8 हजार रुपये गिरने के बाद फिर से बढ़ गया है। सोने के दाम 22 अप्रैल को 99358 पर पहुंच गए थे, जोकि शुक्रवार को 92370 रुपये तक प्रति तोला तक पहुंच गए। लेकिन दाम फिर बढ़े और शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 92700 रुपये पर बंद हुआ।

सोना 63 रुपये ज्यादा पर बंद हुआ है और 0.07 प्रतितश की बढ़ौतरी देखी गई है। यह दाम रात 11:29 बजे के हैं। सोने के दाम (Gold Rate) अधिकतम 93443 रुपये पर पहुंची है। शुक्रवार को सोना 92,835 रुपये पर खुला था, जोकि वीरवार को 92,637 पर बंद हुआ था। 


आगे क्या रहेंगे सोने के दाम
 

सराफा कारोबारी राजेश सोनी का मानना है कि शादियों के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से सोने के दाम भी बढ़ेंगे। वहीं, निवेशकों ने भी मुनाफा वसूली के बाद फिर से सोना खरीदना शुरू कर दिया है। वहीं, बाजार में अनिश्चितता का माहौल जारी है, जिस वजह से सोने के दाम फिर से बढ़ने के पूरे चांस है। उनके अनुसार जून तक सोना एक लाख को फिर से क्रॉस कर सकता है।