MCX Gold Rate : जनवरी से लेकर अब तक इतने बढ़ गए सोने के रेट, जानिये 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट
MCX Gold Rate : इस साल सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोना बढ़कर इतना हो गया है कि लोग सोना खरीदने से पहले 25-30 बार सोच रहे हैं। सोने की खरीद में गिरावट आई है लेकिन दाम बढ़ते चले गए हैं। सोने के आभूषण की खरीद गिरी है, परंतु निवेश के लिए सोने में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

HR Breaking News (MCX Gold Rate) इंटरनेशनल टैरिफ वॉर और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों की वजह से इस साल सोने में धड़ाधड़ रिकॉर्ड बनाए हैं। सोना 2025 में पहली छमाही तक ही करीब 35% का रिटर्न दे चुका है। सोने के दाम इस कदर बढ़े हैं कि उन लोगों में भी सोने को लेकर चर्चा का हो रही है जिन्हें सोना नहीं खरीदना है।
सोने में तेजी का क्या है कारण
इस साल सोने (MCX Gold Rate) को कई चीजों ने प्रभावित किया है। सबसे पहला कारण तो अमेरिका की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स लगाने का फैसला रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही इसको लागू करने के लिए एक खाका तैयार किया। हालांकि बाद में इसे होल्ड कर दिया गया।
परंतु इसकी वजह से दुनिया भर के बाजारों में गिरावट देखने का मिली। इसकी वजह से निवेशकों ने अपनी पूंजी को डूबने से बचाने के लिए सोने को सुरक्षित एसेट मानते हुए सोने में निवेश किया। सोने में निवेश करने के बाद सोने की मांग लगातार बढ़ती चली गई। सोने की मांग बढ़ने के साथ सोने के दाम भी तेजी से बढ़ते चले गए।
पॉजिटिव रिटर्न देता आया है सोना
सोने ने पॉजिटिव रिटर्न का लगातार रिकॉर्ड बनाया है। आंकड़ों को देखें तो पिछले 11 साल में से 8 बार सोने ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 4 साल से सोना पॉजिटिव रिटर्न देता आ रहा है। सोने में गिरावट भी आई है तो इतनी बड़ी गिरावट नहीं आई है कि निवेशकों को इससे ज्यादा मोटा नुकसान हो।
सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड
सोना इस साल लगातार नए रिकॉर्ड बनाता आया है। 22 अप्रैल को सोने के दाम सराफा बाजार में एक लाख को क्रॉस कर गए थे, जबकि एमसीएक्स पर एक लाख के बेहद करीब पहुंच गए थे। 22 अप्रैल को एमसीएक्स पर सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।
परंतु, इसके बाद सोने में तगड़ी गिरावट देखने को मिली और सोना एमसीएक्स पर 90890 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया। इसके बाद सोने के दाम (MCX Gold Rate) फिर से धीरे-धीरे बढ़ने लगे और इसी बीच जून में इजरायल और इराक के युद्ध के चलते सोने में एकदम से तेजी आई।
सोना एमसीएक्स पर 101078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। यह सोने का ऑल टाइम हाई है। सराफा बाजार में भी सोने की कीमत 1 लाख के पर पहुंच गई।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
बुधवार को सोने के दामों में थोड़ी तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना मजबूत हुआ है। एमसीएक्स पर शाम 6:30 पर सोना 97205 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
जबकि कल सोना स्थान में 97023 रुपए पर बंद हुआ था। आज की सोने की ओपनिंग हरियाली के साथ ही हुई। सोना 97311 रुपए (MCX Gold Rate) पर खुला और सोने की हाईएस्ट रेंज 97500 प्रति 10 ग्राम रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 60 डॉलर गिरा है। सोने की कीमत 60 डॉलर लुढ़ककर 3340 डॉलर के नीचे आ गई है। ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम के कारण सोने के दाम गिरे हैं। सर्राफा बाजार में सोना 900 रुपए गिरकर 98,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
जनवरी से अब तक इतने बढ़े दाम
सोने के दाम जनवरी से अब तक 20,983 रुपये बढ़ गए हैं। 1 जनवरी को सोना 76,162 रुपए था। यहां से सोना 20,983 रुपए बढ़कर 97,157 रुपए पर पहुंच गया है। सोने के दामों में अलग अलग शहरों में अलग अलग रेट हो सकते हैं, परंतु कुल मिलाकर सोने में तेजी तगड़ी है।