home page

MCX Silver Down : चांदी में 34 हजार रुपये तक की बड़ी गिरावट, आधी रह गई कीमत, जानें ताजा ताजा

MCX Silver Down : आज चांदी की कीमतों में बहुत तेज गिरावट देखने को मिली है। सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में बड़ी बढ़ौतरी हुई है। चांदी ने तो तगड़ी गिरावट दिखाई है। यह गिरावट सभी उम्मीदों के विपरित आई है। पिछले काफी दिनों से चांदी गिरती ही जा रही है।

 | 
MCX Silver Down : चांदी में 34 हजार रुपये तक की बड़ी गिरावट, आधी रह गई कीमत, जानें ताजा ताजा

HR Breaking News (Silver Rates Down) चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट का सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है। चांदी के दाम प्रति किलो के हिसाब से अपने रिकॉर्ड हाई से करीब आधे हो गई हैं। बता दें कि इसी साल चांदी 4 लाख 20 हजार के ऊपर चली गई थी, परंतु आज गिरकर 2 लाख 14 हजार के आसपास आ गई है। इस गिरावट ने निवेशकों को परेशान भी किया है। 


एमसीएक्स पर क्या चल रही है चांदी की कीमत 


एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रात 8:53 पर चांदी 2,29,098 रुपए प्रति किलो चल रही है। इसमें कल के मुकाबले 19,096 की गिरावट देखी गई है जो कि 7.69% बनती है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 2,14,212 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है। जोकि कल के मुकाबले 34 हजार रुपये के करीब कम है। वहीं आज का अधिकतम भाव 245674 दर्ज किया गया है। चांदी आज 245000 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। वहीं चांदी का पिछला बंद भाव 248194 रहा है।
  


सोने की गिरावट का सिलसिला चालु


सोने ने भी निवेशकों की जेब ढीली करा दी है। सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज सोने की कीमत (MCX Gold Down) दोपहर में 1,47,548 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है। अब सोना 1,44,449 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। सोने में 8,576 रुपये यानी कि5.6% की गिरावट आई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,41,121 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,52,449 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, सोने आ ओपनिंग प्राइस 1,51,941 रुपये दर्ज किया गया है। सोने का पिछला बंद भाव 1,53,025 रुपये दर्ज किया गया था। 
 


इंटरनेशनल बाजार में भी गिरावट


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी की कीमतों (comex silver rate) में बड़ी गिरावट है। यहां पर तो चांदी 70.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। इसमें 7.252 डॉलर प्रति औंस यानी कि 9.35% की गिरावट आई है। आज का चांदी का ओपन प्राइस (Silver open price) 75.365 डॉलर प्रति औंस था। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 76.755 डॉलर प्रति औंस रहा है, जबकि न्यूनतम भाव 65.55 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 77.592 डॉलर प्रति औंस रहा है। 


 
तेजी से गिर रहा सोना भी


इंटरनेशनल स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट (Fall in Gold) दर्ज की गई है। इंटरनेशनल लेवल पर सोना 4,601.00 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, इसमें 295.20 डॉलर प्रति औंस यानी कि 6.03% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज सोना 4,828 डॉलर पर खुला था। सोने का अधिकतम भाव 4,868.70 डॉलर प्रति औंस रहा है। आज का सोने का न्यूनतम भाव 4,505 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 4,896.20 डॉलर प्रति औंस रहा है।