New Income Tax Rules : कर्मचारियों पर पड़ेगा क्या असर, कितने बदल गए हैं आयकर के नियम
New Income Tax Rules : वित्त वर्ष 2026-27 से लागू नए आयकर नियमों का सीधा असर सैलरीड कर्मचारियों पर पड़ेगा। HRA छूट, टैक्स क्लेम और निवेश से जुड़े कई नियम बदल दिए गए हैं। इन बदलावों से जहां टैक्स सिस्टम ज्यादा पारदर्शी होगा, वहीं कर्मचारियों को टैक्स प्लानिंग में पहले से अधिक सतर्क रहना पड़ेगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (New Income Tax Rules) वित्त वर्ष 2026-27 से लागू होने वाले नए इनकम टैक्स नियम सैलरीड कर्मचारियों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आए हैं। सरकार द्वारा अधिसूचित इन नियमों का सीधा असर हाउस रेंट अलाउंस (HRA), टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया और पारदर्शिता पर पड़ेगा। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे और टैक्सपेयर्स को इनका पालन जुलाई 2027 में आयकर रिटर्न भरते समय करना होगा।
HRA छूट के नियमों में बड़ा बदलाव-
नए नियमों के तहत सबसे बड़ा बदलाव HRA छूट से जुड़ा है, जो सैलरीड वर्ग के लिए राहत के साथ जिम्मेदारी भी लेकर आया है। अब सरकार ने देश के आठ प्रमुख शहरों-मुंबई, दिल्ली (Delhi), कोलकाता, चेन्नई (chennai), बेंगलुरु, हैदराबाद (Hyderabad), पुणे और अहमदाबाद-को ज्यादा HRA छूट के दायरे में शामिल किया है। इन शहरों में रहने वाले कर्मचारियों को वेतन का 50% तक HRA छूट मिलेगी, जबकि अन्य शहरों में यह सीमा 40% रहेगी।
HRA छूट की गणना का नया तरीका-
हालांकि, HRA छूट की गणना पहले की तरह ही तीन शर्तों के आधार पर की जाएगी और इनमें से जो राशि सबसे कम होगी, वही मान्य छूट मानी जाएगी। इसमें कर्मचारी को मिलने वाली वास्तविक HRA, दिए गए किराए में से वेतन का 10% घटाने के बाद की राशि, और शहर के अनुसार वेतन का 50% या 40% शामिल है।
मकान मालिक से संबंध बताना होगा जरूरी-
नए नियमों के तहत पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह अहम बदलाव किया गया है कि अब HRA क्लेम करते समय कर्मचारियों को मकान मालिक से अपने रिश्ते की जानकारी देना अनिवार्य होगा। इसके लिए नया फॉर्म 124 लागू किया गया है, जो पहले इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 12BB की जगह लेगा। इसका मकसद फर्जी किराया क्लेम पर रोक लगाना और टैक्स सिस्टम (tax system) को अधिक पारदर्शी बनाना है।
ये लोग रहें बेहद अलर्ट-
अगर कोई कर्मचारी (employee) अपने माता-पिता या किसी अन्य परिवार के सदस्य को किराया देकर HRA छूट लेना चाहता है, तो अब उसे अधिक सावधानी बरतनी होगी। ऐसे मामलों में वैध रेंट एग्रीमेंट (Valid rent agreement) होना जरूरी होगा और किराये का भुगतान बैंकिंग माध्यम से करना बेहतर माना जाएगा। साथ ही, मकान मालिक को इस किराये की आय को अपनी आय में दिखाकर उस पर टैक्स देना भी अनिवार्य होगा।
निवेश और शेयर बाजार से जुड़े नए नियम क्या कहते हैं-
इन बदलावों के अलावा निवेश और शेयर बाजार से जुड़े नियमों में भी स्पष्टता लाई गई है, जिससे सैलरीड निवेशकों को फायदा मिलेगा। अब किसी भी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज के लिए SEBI की मंजूरी जरूरी होगी और सभी लेन-देन का रिकॉर्ड लंबे समय तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा, जिससे निवेश प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी।
नए नियमों का उद्देश्य क्या है-
सरकार के इन नए नियमों का मकसद टैक्स सिस्टम को अधिक सरल, पारदर्शी और वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है। हालांकि, सैलरीड कर्मचारियों (salaried employees) के लिए इसका अर्थ यह भी है कि अब टैक्स क्लेम (tax claim) करते समय अधिक सावधानी बरतनी होगी और सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से संभालकर रखने होंगे।
कुल मिलाकर, इनकम टैक्स रूल्स (Income tax rules) 2026 सैलरीड वर्ग के लिए बड़ा बदलाव साबित होने वाले हैं। इनमें कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन जिम्मेदारी भी पहले से ज्यादा बढ़ेगी। अब सही जानकारी के साथ समय पर और पूरे दस्तावेजों के जरिए टैक्स प्लानिंग करना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।
