home page

New Rules Update : 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, जाने क्या आएगा बदलाव

New Rules Update : नया वित्त वर्ष शुरू होते ही 1 अप्रैल से कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। इन बदलावों से टैक्स, खर्च और सैलरी से जुड़े नियम प्रभावित होंगे। खासकर सैलरीड वर्ग और टैक्सपेयर्स के लिए यह जानना जरूरी है कि आगे क्या बदलने वाला है-

 | 
New Rules Update : 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, जाने क्या आएगा बदलाव

HR Breaking News, Digital Desk- (New Rules Update) नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू होते ही 1 अप्रैल से कई बड़े नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों पर, खासकर सैलरीड कर्मचारियों और टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा। पैन कार्ड, HRA, क्रेडिट कार्ड और पेट्रोल से जुड़े नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं, जो आपकी जेब और टैक्स प्लानिंग (tax planning) दोनों को प्रभावित करेंगे।

PAN कार्ड के नियम सख्त, अब केवल आधार से काम नहीं चलेगा-

अब तक पैन कार्ड (PAN Card) बनवाने के लिए सिर्फ आधार ही पर्याप्त था, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से यह सुविधा खत्म हो जाएगी। नए नियमों के तहत पैन बनवाने या उसमें सुधार करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इससे पैन प्रक्रिया पहले से ज्यादा सख्त और सुरक्षित हो जाएगी।

HRA क्लेम में बड़ा बदलाव, अब बताना होगा मकान मालिक से रिश्ता-

सैलरीड कर्मचारियों (salaried employees) के लिए HRA क्लेम से जुड़ा नियम और सख्त कर दिया गया है। अब अगर आप सालाना 1 लाख रुपये से ज्यादा किराया देते हैं, तो मकान मालिक का PAN देना अनिवार्य होगा। इसके साथ यह भी बताना होगा कि मकान मालिक आपके परिवार का सदस्य है या नहीं। यह जानकारी नए फॉर्म 124 में देनी होगी। इसका मकसद फर्जी HRA क्लेम पर रोक लगाना है।

क्रेडिट कार्ड पर सख्ती-

1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव (Major changes in credit card rules from April 1) होने जा रहा है। नए नियमों के तहत अब बड़े ट्रांजैक्शन और भुगतान की जानकारी सीधे आयकर विभाग को दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति साल में 10 लाख रुपये से अधिक का क्रेडिट कार्ड बिल डिजिटल (credit card bill digital) तरीके से चुकाता है या 1 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान नकद करता है, तो उसकी रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी। इससे हर बड़ा खर्च सीधे PAN रिकॉर्ड से जुड़ जाएगा।

 क्रेडिट कार्ड से भी भर सकेंगे अब टैक्स-

सरकार ने करदाताओं को राहत देते हुए अब टैक्स भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड को भी मान्य कर दिया है। पहले यह सुविधा केवल नेट बैंकिंग (net banking) या डेबिट कार्ड तक सीमित थी। हालांकि, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते समय अतिरिक्त चार्ज या प्रोसेसिंग फीस लग सकती है, इसलिए भुगतान से पहले शर्तें जरूर जांच लें।

कंपनी के क्रेडिट कार्ड पर खर्च को लेकर टैक्स नियम स्पष्ट-

अगर किसी कर्मचारी को कंपनी की ओर से क्रेडिट कार्ड (credit card) दिया जाता है और उसका भुगतान कंपनी करती है, तो इसे परक्विजिट (लाभ) माना जा सकता है और उस पर टैक्स लग सकता है। हालांकि, यदि यह खर्च पूरी तरह आधिकारिक काम के लिए किया गया है और उसका उचित रिकॉर्ड व बिलिंग (billing) मौजूद है, तो उस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

नया आयकर अधिनियम 2025 लागू-

1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम 2025 (New Income Tax Act 2025) लागू किया जाएगा, जो 1961 के पुराने आयकर कानून की जगह लेगा। इसे टैक्स सिस्टम को और सरल, स्पष्ट और पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।

पेट्रोल में 20% एथेनॉल अनिवार्य, गुणवत्ता मानकों में भी बदलाव-

अब भारत में पेट्रोल (petrol) में 20% एथेनॉल मिश्रण अनिवार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही पेट्रोल की गुणवत्ता से जुड़े नए मानक भी लागू होंगे। इस कदम का उद्देश्य प्रदूषण कम करना, ईंधन आयात पर निर्भरता घटाना (Reducing dependence on fuel imports) और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

 इसका सीधा असर क्या है-

इन सभी बदलावों का सीधा असर आपकी टैक्स प्लानिंग, खर्च और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। खासतौर पर सैलरीड कर्मचारियों और ज्यादा खर्च करने वालों को अब ज्यादा सतर्क रहना होगा, क्योंकि हर बड़ा ट्रांजैक्शन सीधे टैक्स सिस्टम (Direct Tax System) की नजर में रहेगा।