home page

Nita Ambani ने अपने लिए डिजाइन करवाई ये खास कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

देश के सबसे अमीर बिज़नेसमैन Mukesh ambani की पत्नी, नीता अम्बानी आये दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है।  कभी अपने महंगे कपड़ों की वजह से तो कभी महंगी चाय की वजह से।  इन दिनों Nita ambani अपनी स्पेशल गाडी की वजह से काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है की नीता अम्बानी ने ये गाडी खुद डिज़ाइन करवाई है और इस गाडी की कीमत जान आपके होश उड़ जायेंगे। 
 | 
Nita Ambani ने अपने लिए डिजाइन करवाई ये खास कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

HR Breaking News, New Delhi : अम्बानी फैमिली को आज कौन नहीं जानता, अंबानी फैमिली अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। इस बार मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपनी एक महंगी कार के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और संस्थापक नीता अंबानी ने हाल ही में पर्सनली अपने लिए एक रोल्स-रॉयस फैंटम VIII डिजाइन कराई है। खास रोज क्वार्ट्ज शेड में तैयार यह फैंटम VIII संभावित रोल्स-रॉयस मालिकों को इंस्पायर करेगी। आइए जरा विस्तार से इस कार की डिटेल्स जानते हैं।

6 लाख से भी कम है इसकी कीमत अब कम्पनी दे रही 60000 का डिस्काउंट, ग्राहकों की लगी भीड़

नीता अंबानी की नई Rolls-Royce Phantom VIII EWB  इस समय सुर्खियां बटोर रही है। ऑनलाइन सामने आने वाली इमेज काफी शानदार लग रही है। इमेज से पता चलता है कि इसके इंटीरियर को लक्जरी लिमोसिन और ऑर्किड वेलवेट से तैयार किया गया है। हेडरेस्ट पर अंबानी फैमिली के शुरुआती अक्षर 'NMA' (नीता मुकेश अंबानी) की कढ़ाई दिखाई देती है, जबकि 'स्पिरिट ऑफ एक्स्टसी' डिजाइन सोने से बनी है। फैंटम पर लगे डिनर प्लेट व्हील्स इसकी भव्यता को बढ़ाते हैं। फैंटम VIII वास्तव में अपने कलर स्कीम के लिए जानी जाती है, जो इसे सबसे अलग और भव्य बनाती है।


मोटर पावरट्रेन (Rolls-Royce Phantom VIII EWB ka engine)
रोल्स-रॉयस फैंटम VIII EWB 6.75-लीटर V12 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन से पावर लेती है, जो 571 bhp की पावर और 900 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। मोटर को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो पीछे के व्हील्स को इलेक्ट्रिक पावर भेजता है। इसके केबिन में अतिरिक्त कंफर्ट मिलता है, क्योंकि सेकेंड रो में पर्याप्त जगह दी गई है।

कीमत कितनी है? (Rolls-Royce Phantom VIII EWB ki kimt)

6 लाख से भी कम है इसकी कीमत अब कम्पनी दे रही 60000 का डिस्काउंट, ग्राहकों की लगी भीड़


नीता अंबानी के नई रोल्स-रॉयस की कीमत पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, इलेक्ट्रिक ऑप्शन के तौर पर भारत में इसकी कीमतें औसतन 12 करोड़ (ऑन-रोड) के आसपास हैं।

कारों का कलेक्शन (Nita ambani car collection)
आपको बता दें कि ये नीता अंबानी की पहली रोल्स-रॉयस कार नहीं है। कथित तौर पर पति मुकेश अंबानी ने पिछले साल दिवाली के आसपास नीता को एक काले रंग की रोल्स-रॉयस कलिनन (Rolls-Royce Cullinan) गिफ्ट में दी थी। परिवार के पास पुरानी और नई जेनरेशन के कई मॉडल हैं। नई रोल्स-रॉयस कारों के अलावा अंबानी गैराज में नई फेरारी पुरोसांग्यू, एक बुलेटप्रूफ मर्सिडीज-बेंज S-क्लास, नई रेंज की रेंज रोवर LWB जैसी कई गाड़ियां मौजूद हैं।

7th Pay Commission : DA के साथ साथ सरकार ने इन 6 भत्तों में भी किया इज़ाफ़ा, इतने हज़ार का हुआ फायदा