home page

Personal Loan Rules : पर्सनल लोन नहीं भरने पर क्या बैंक ले सकता है एक्शन, जानिए नियम

Personal Loan Rules : ज़रूरत के समय पर्सनल लोन (personal loan) एक मददगार विकल्प हो सकता है, खासकर इमरजेंसी में. हालांकि, कई बार ग्राहक किसी कारणवश लोन को चुका नहीं पाता है. ऐसे में बैंक को लोन न चुकाना ग्राहक को महंगा पड़ सकता है. दरअसल, भारत में पर्सनल लोन की अदायगी में चूक के गंभीर वित्तीय और कानूनी परिणाम हो सकते हैं-

 | 
Personal Loan Rules : पर्सनल लोन नहीं भरने पर क्या बैंक ले सकता है एक्शन, जानिए नियम

HR Breaking News, Digital Desk- (Personal Loan Rules) ज़रूरत के समय पर्सनल लोन (personal loan) एक मददगार विकल्प हो सकता है, खासकर इमरजेंसी में. बैंक आसानी से यह लोन प्रदान करते हैं, कुछ ही मिनटों में प्रक्रिया पूरी हो जाती है. हालांकि, यह बैंक के लिए असुरक्षित होता है. इसलिए, ग्राहक को समय पर लोन चुकाने की ज़िम्मेदारी समझनी चाहिए.

हालांकि, कई बार ग्राहक किसी कारणवश लोन को चुका नहीं पाता है. ऐसे में बैंक को लोन न चुकाना ग्राहक को महंगा पड़ सकता है. दरअसल, भारत में पर्सनल लोन की अदायगी में चूक के गंभीर वित्तीय और कानूनी परिणाम हो सकते हैं. नियमों के मुताबिक बैंक लोन न चुकाने वाले ग्राहकों पर लीगल एक्शन ले सकता है.

लोन न चुकाने पर क्या लीगल एक्शन हो सकते हैं?

बजाज फिन्सर्व के मुताबिक भारत में पर्सनल लोन डिफॉल्टर के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर किया जा सकता है. बैंक पुनर्भुगतान की डिमांड करते हुए ग्राहक के खिलाफ सिविल कोर्ट में केस दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा लोन पे न करने पर डिफॉल्टर की संपत्ति जब्त हो सकती है या उसका वेतन जब्त किया जा सकता है.

क्रेडिट हिस्ट्री पर पड़ सकता है असर-

इतना ही नहीं पर्सनल लोन (personal loan) न चुकाने पर ग्राहक के क्रेडिट हिस्ट्री पर भी असर पड़ सकता है. इसे चलते आपको भविष्य में लोन मिलने में मुश्किलें पेश आ सकती हैं. इतना ही नहीं बैंक ग्राहक पर भारतीय दंड संहिता की धारा (Section of Indian Penal Code) 420 के तहत भी मामला दर्ज करवा सकता है, जिसमें कारावास की सजा का प्रावधान भी शामिल है.

लोन वसूली एजेंसियों का सहारा ले सकती है बैंक-

जब बैंक लोन (Bank loan) किसी ग्राहक के राशि वसूल नहीं कर पाते हैं,तो वे बकाया राशि वसूलने के लिए लोन वसूली एजेंसियों का सहारा ले सकते हैं. इससे कर्ज लेने वाले को उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता है, जिससे काफी तनाव और चिंता हो सकती है.

पर्सनल लोन डिफॉल्टर के लिए RBI के क्या दिशा-निर्देश है?

भारतीय रिजर्व बैंक पर्सनल लोन (Reserve Bank of India Personal Loan) के लिए कर्ज वसूली में निष्पक्ष व्यवहार को अनिवार्य करता है. लोन डिफॉल्ट के मामलों में बैंकों के लिए आरबीआई के दिशा-निर्देशों (RBI New Guidelines) का पालन करना जरूरी है. इसके तहत बैंक को कर्ज लेने वाले ग्राहक को वसूली शुरू करने से पहले नोटिस देना होगा. बैंकों को आरबीआई के तरफ से गाइडलाइंस में उचित और सम्मानजनक कम्यूनिकेशन करने के लिए कहा गया ह और बैंकों को उत्पीड़न से बचने की सलाह दी गई है.