home page

Post office Scheme: पोस्ट ऑफिस में करें 2 लाख रुपए जमा, 89 हजार से ज्यादा का मिलेगा फिक्स ब्याज

Post office Scheme: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न पाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस योजना में निवेशकों को सरकारी गारंटी के साथ फिक्स ब्याज मिलता है। खास बात यह है कि 2 लाख रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर 89 हजार रुपये से ज्यादा ब्याज मिल सकता है-

 | 
Post office Scheme: पोस्ट ऑफिस में करें 2 लाख रुपए जमा, 89 हजार से ज्यादा का मिलेगा फिक्स ब्याज

HR Breaking News, Digital Desk- (Post Office Saving Schemes) पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को कई बचत योजनाओं पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर करता है। कुछ योजनाओं में मिलने वाला ब्याज कई बड़े बैंकों की दरों (Rates from several major banks) से भी बेहतर माना जाता है।

ऐसी ही एक योजना पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम है, जो बैंक एफडी (bank fd) की तरह काम करती है और तय अवधि के बाद निश्चित ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिलता है। इस स्कीम में आप सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 89,990 रुपये का बंपर ब्याज कमा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम में मिल रहा है 7.5 प्रतिशत तक ब्याज-

पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खोला जा सकता है। यहां एफडी को टाइम डिपॉजिट (TD) के नाम से जाना जाता है। डाकघर की यह टीडी योजना बैंकों की एफडी (TD Scheme Bank FD) की तरह ही काम करती है, जिसमें निवेश की गई राशि पर तय ब्याज मिलता है और मैच्योरिटी पर पूरा पैसा ब्याज सहित वापस मिल जाता है।

डाकघर की बचत योजनाओं (post office savings schemes) की खास बात यह है कि ये सीधे केंद्र सरकार के नियंत्रण में होती हैं। ऐसे में निवेशकों को सरकारी गारंटी के साथ तय ब्याज मिलता है और पैसा भी सुरक्षित रहता है। फिलहाल पोस्ट ऑफिस 1 साल की टीडी पर 6.9%, 2 साल की टीडी पर 7.0%, 3 साल की टीडी पर 7.1% और 5 साल की टीडी पर 7.5% तक ब्याज दे रहा है।

2 लाख रुपये जमा करने पर मिल सकता है 89,990 रुपये तक फिक्स ब्याज-

अगर आप डाकघर की 5 साल की टीडी स्कीम (5-year TD scheme of the post office) में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल 2,89,990 रुपये मिल सकते हैं। इसमें 89,990 रुपये तक का फिक्स ब्याज शामिल होता है। मौजूदा समय में कई बड़े बैंक 5 साल की एफडी पर इससे कम ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं, इसलिए यह योजना निवेशकों के लिए आकर्षक मानी जाती है।

हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम (Post Office TD Scheme) में सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को एक समान ब्याज दर मिलती है। वहीं बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में आमतौर पर 0.50 प्रतिशत तक अधिक ब्याज दिया जाता है। कुछ बैंक 80 साल से अधिक उम्र के ग्राहकों को इससे भी ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं।