Property Buying Tips : प्रोपर्टी खरीदने से पहले ये बातें नहीं जानीं तो पछताना पड़ेगा
Property Buying Tips : प्रोपर्टी में इन्वेस्ट इन्वेस्टमेंट का एक अच्छा जरिया है। प्रोपर्टी में निवेश से प्रोफिट के आसार ज्यादा होते हैं, क्योंकि प्रोपर्टी की कीमतें बढ़ती जाती है। लेकिन कई बार व्यक्ति प्रोपर्टी खरीदते समय गौर नहीं करते हैं, ऐसा करने उनके लिए बड़ी मुसिबत का कारण बन सकता है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से प्रोपर्टी (Property Buying Tips ) खरीदते समय आपको ध्यान रखने वाली कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं।

HR Breaking News (Property Tips)। प्रोपर्टी खरीदते समय व्यक्ति जीवन भर की पूंजी लगा देता है और कई बार व्यक्ति प्रोपर्टी में निवेश के लिए लोन तक लेते हैं। ऐसे में प्रोपर्टी में इन्वेस्टमेंट से पहले आपको कई चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है।
अगर आप भी प्रोपर्टी (Real Estate Market Tips) में इन्वेस्टमेंट का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन जरूरी बातों के बारे में।
मालिक के बारे में लें सही जानकारी
वैसे तो रियल एस्टेट मार्केट में दो तरह की प्रॉपर्टी में ज्यादा इन्वेस्ट किया जाता है। इसमे से एक अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोपर्टी और दूसरी रेडी-टू-मूव प्रॉपर्टी (ready-to-move property)है । ज्यादातर लोग तो रेडी-टू-मूव प्रोपर्टी में ही ज्यादा इन्वेस्ट करते हैं क्योंकि लोग पेमेंट करने के तुरंत बाद यहां शिफ्ट हो सकते हैं। ऐसे में जब भी आप प्रोपर्टी में निवेश कर रहे हैं तो प्रोपर्टी (Property Investment Tips) खरीदने से पहले आप असली मालिक के बारे में जरूर जान लें।
Monsoon 2025 Update : मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान, 11 और 12 जून को इस राज्य में पहुंचेगा मानसून
प्रॉपर्टी की उम्र से कैसे पता चलेगी कीमत
मकानमालिक ही नहीं बल्कि आपको प्रोपर्टी (tips for real estate market)के पेपर्स के बारे में भी पूरी जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। आप प्रोपर्टी के डॉक्यूमेंटस को रेवेन्यू ऑफिस (Revenue Office) जाकर जांच सकते हैं और वहां से प्रॉपर्टी का असली मालिक के बारे में भी जानकारी जूटा सकते हैं और हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रॉपर्टी जितनी पुरानी होगी उतनी ही उसकी कीमत नई प्रापर्टी के मुकाबले कम होगी।
प्रॉपर्टी में सुविधाओं को लें जांच
प्रोपर्टी खरीदने से पहले आपको सबसे पहले प्रोपर्टी (how to choose right property) की उम्र के बारे में जान लेना चाहिए। आप प्रोपर्टी के आस-पास के लोगों से प्रोपर्टी कितनी पुरानी है, इस बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आप प्रॉपर्टी डीलर से या स्ट्रक्चरल इंजीनियर से बात कर सकते हैं।
इसके साथ ही प्रोपर्टी(property investment tips) जहां आप खरीद रहे हैं, वहां के एरिया की बिजली, पानी से जुड़ी जानकारी जरूर लें। इसके साथ ही आपके घर के पास मार्केट, स्कूल, हॉस्पिटल जैसा सभी सुविधाएं मौजुद है या नहीं, इस बारे में भी जरूर जान लें।
इस बात का भी जरूर रखें ध्यान
कईं बार ऐसा भी होता है कि जालसाज प्रापर्टी पर लोन (loan against property)लेकर उसे आगे धोखाधड़ी से बेचने की कोशिश करते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें प्रोपर्टी के कागजात की अच्छे से जानकारी नहीं होती, जिसका फायदा धोखाधड़ी करने वाले उठाते हैं और साथ ही यह भी जान लें कि प्रोपर्टी पर कोई लोन न चल रहा हो।