home page

Property Rates Hike : देश की इन 5 जगहों पर सोने से महंगी है जमीन, प्रोपर्टी खरीदने में बड़े बड़े पैसे वालों के छूट जाते हैं पसीने

Property Rates : देश के कई शहरों में प्रोपर्टी के रेट सातवें आसमान पर हैं। कई जगहों पर तो जमीन इतनी महंगी है कि रेट सुनते ही हर कोई चौंक जाता है। यहां पर आपको 5 ऐसी जगह बता रहे हैं जहां जमीन के रेट (property price) सोने से भी कहीं ज्यादा महंगे हैं। यहां पर एक गज जगह लेने में अमीरों के पसीने भी छूटने लगते हैं। आइये जानते हैं कौन सी जगह हैं ये।
 | 
Property Rates Hike : देश की इन 5 जगहों पर सोने से महंगी है जमीन, प्रोपर्टी खरीदने में बड़े बड़े पैसे वालों के छूट जाते हैं पसीने

HR Breaking News - (property rates in india)। देश के सबसे महंगे इलाकों का जब भी जिक्र आता है तो कुछ चुनिंदा नाम ही लिए जाते हैं। इन नामों में 5 नाम ऐसे भी हैं जहां जमीन के रेट (property rates) सबसे ज्यादा महंगे हैं। यहां पर बड़े बड़े बिजनेसमैन के भी जमीन खरीदने में पसीने निकल आते हैं।

बेशक प्रोपर्टी में निवेश के बाद फायदा लगभग निश्चित है लेकिन इसके लिए मोटी रकम का होना भी बहुत जरूरी है। इसके बाद ही जमीन या प्रोपर्टी (property buying tips) लेने के बारे में सोचा जा सकता है। देश में 5 जगह तो ऐसी हैं जहां थोड़ी सी जगह के लिए भी लाखों करोड़ों की रकम कम पड़ जाएगी।

1. दिल्ली के गोल्फ लिंक्स में जमीन के रेट- 


देश की राजधानी दिल्ली (property rates in Delhi) में गोल्फ लिंक्स क्षेत्र सबसे महंगी जमीन के लिए जाना जाता है। यहां प्रति वर्ग फीट जमीन के रेट 1.60 लाख रुपये से भी ऊपर हैं। 

2. कोलकाता में जमीन के रेट-


अंग्रेजों के समय में देश की राजधानी कोलकाता (property rates in kolkata) थी।  कोलकाता में न्यू अलीपुर में जमीन खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां पर जमीन का रेट 77 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट  चल रहा है। यह एरिया देश का सबसे पॉश इलाका माना जाता है।

3. मुंबई में इतने हैं प्रोपर्टी के रेट-


मुंबई (property rates in Mumbai) को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। बड़े बड़े फिल्म स्टार,  सेलिब्रिटी और उद्योपति यहां पर रहते हैं। मुंबई के मालाबार हिल्स में प्रति वर्ग फीट जमीन के रेट 75 हजार रुपये से भी अधिक हैं। 

4. ताड़देव में प्रोपर्टी के दाम-


मुंबई (property rates in Mumbai) में घर या जमीन लेना अब आसान नहीं है। आम आदमी तो यहां प्रोपर्टी लेने के बारे में केवल सोच ही सकता है। मुंबई के ताड़देव में प्रॉपर्टी के रेट 52000 रुपये प्रति वर्ग फीट के लगभग हैं। दो बीएचके के फ्लैट ही यहां तीन चार करोड़ रुपये में मिलता है। 

5. बैंगलुरु में प्रोपर्टी के दाम -


कर्नाटक का बेंगलुरु शहर अब प्रोपर्टी के मामले में कम नहीं रहा है। बेंगलुरू (property rates in Bengluru) के सदाशिव नगर को यहां का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। यहां पर  46500 रुपये प्रति वर्ग फीट तक प्रोपर्टी के रेट हैं।

News Hub