home page

Property Rates hike : मिट्‌टी बनी सोना, रियल एस्टेट में बूम, जमीन के दाम 80 से 100 प्रतिशत बढ़े

Property Rates hike : प्रॉपर्टी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने का मिल रही है। मिट्टी सोने के भाव बिक रही है। यानी कि रियल एस्टेट के बिजनेस में बूम आया है। जमीन के दाम 80 से 100% तक बढ़ गए हैं। इतने दाम बढ़ने के पीछे कई वजहें भी हैं। चलिए जानते हैं प्रॉपर्टी के कहां कितने दाम बढ़ गए हैं- 
 | 
Property Rates hike : मिट्‌टी बनी सोना, रियल एस्टेट में बूम, जमीन के दाम 80 से 100 प्रतिशत बढ़े 

HR Breaking News (Property Rates hike) देशभर में प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। रियल एस्टेट सेक्टर लगातार तरक्की कर रहा है। वहीं, जिन लोगों के पास जमीन है वह भी कीमतें बढ़ने से खुश नजर आ रहे हैं। कई जगहों पर तो जमीन के दाम 80 से 100% बढ़ गए हैं। चलिए जानते हैं प्रॉपर्टी की कीमतों में इजाफा क्यों हुआ है। 

इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में बदली किस्मत 


देश भर में रियल एस्टेट का बिजनेस (Real Estate Business) लगातार बढ़ रहा है। इसके पीछे इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास माना जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास ने गेम चेंज कर दिया है। ज्यादातर एयरपोर्ट, मेट्रो, एक्सप्रेसवे जहां पर है, उन इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में शानदार उछाल देखने को मिला है। वहीं रियल एस्टेट कंसलटेंसी फर्म स्क्वेयर यार्ड्स की रिपोर्ट के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट रियल एस्टेट के लिए हाई ग्रोथ वाले शहरी कॉरिडोर को खोल रहा है। 

इन इलाकों में 30 से 70% बढ़ी प्रॉपर्टी 


स्क्वायर यार्ड की रिपोर्ट के अनुसार जिन इलाकों में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट है और तमाम सुविधाएं हैं, वहां प्रॉपर्टी की कीमतों (Property Price Rise) में लगातार इजाफा हुआ है। यहां प्रॉपर्टी घोषित करने से लेकर उसके बनने तक 30 से 70% का उछाल देखने को मिल रहा है। 

नोएडा में आसपास के इलाके बेहतर उदाहरण 


देश में रियल एस्टेट (Real Estate) के बिजनेस पर डेवलपमेंट का प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के लिए हम नोएडा को ले सकते हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की घोषणा के बाद से ही यहां पर लगातार प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ी (Property Rates Hike) है। रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे के आने पर अपार्टमेंट सेगमेंट की तुलना में जमीन की कीमतों में ज्यादा तेजी देखने को मिली है। यहां पर स्थित मार्केट में 80 से 100 फ़ीसदी तक कीमतों में उछाल हुआ है। प्लॉटेड डेवलपमेंट वाले इलाकों में यह उछाल मल्टी ईयर साइकिल में देखने को मिला है। वहीं इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स के आसपास जमीन के दाम 20 से 60% बढ़े हैं। 

इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से कितने बढ़ रहे प्रॉपर्टी के दाम 


देश भर में देखने को मिला है कि जहां एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे का जॉन (Airport Expressway Zone) आता है, वहां 30 से 70% प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ी है। वहीं जहां पर मेट्रो कॉरिडोर आता है, वहां 8 से 25% प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ी है। मेट्रो का कॉरिडोर पूरा होने के बाद 15 से 40% तक कीमतें बढ़ जा रही हैं। जहां पर इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, वहां 20 से 60% प्रॉपर्टी बढ़ी है, जबकि डेवलपमेंट क्षेत्र के बाहरी प्लॉटेड डेवलपमेंट एरिया में 80 से 100% तक दाम बढ़े हैं। 

इस वजह से भी बढ़े ज्यादा दाम 


प्रॉपर्टी की कीमतों में रिपोर्ट के अनुसार जहां पर मेट्रो, एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट (Metro, Airport, Expressway) तीनों चीज हैं, वहां ज्यादा बढ़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार ऑपरेशनल मेट्रो कॉरिडोर के दायरे में 8 से 25% तक प्रीमियम डिमांड देखने को मिली है। कॉरिडोर पूरा होने पर यह 40% तक हो रही है। वहीं एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट के आसपास निवेश भी ज्यादा बढ़ रहा है।  

किस शहर में क्या चल रही है प्रॉपर्टी की कीमत 


शहर वाइज प्रॉपर्टी की कीमतों को देख तो विशाखापट्टनम में 3000 से ₹8000 स्क्वायर फीट तक प्रॉपर्टी (City Wise property Rates) के दाम हैं। यहां 6 लेन रायपुर विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे बना हुआ है। वहीं, पुरी में 5500 से 10500 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के दाम है। यहां पर एयरपोर्ट बना हुआ है। इसी प्रकार कोयंबटूर में 2400 से 8500 प्रति स्क्वायर फीट के रेट चल रहे हैं। यह भी एयरपोर्ट के विस्तार के क्षेत्र में आता है। वहीं वाराणसी में हाईवे का असर देखने को मिला है, जिसकी वजह से 4000 से 8000 रुपये स्क्वायर फीट तक प्रॉपर्टी की कीमत हो गई है।