home page

property rates : दिल्ली के इन 7 इलाकों में सोने से महंगी जमीन, लाखों में आती है एक फुट जमीन

property rates hike : प्रोपर्टी के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। सोना और प्रोपर्टी दोनों के रेट आसमान छू रहे हैं। दोनों के दामों में होड लगी दिखती है। वहीं दिल्ली में सात जगह (property rates update) तो ऐसी हैं जहां प्रोपर्टी के दो सोने से भी महंगे हो रहे हैं। एक फुट जमीन के बदले कई तौले सोना आ जाएगा। दिल्ली के इन सात इलाकों में प्रोपर्टी के दाम आइए इस आर्टिकल में जानते हैं। 

 | 
property rates : दिल्ली के इन 7 इलाकों में सोने से महंगी है जमीन, लाखों में आती है एक फुट जमीन

Hr breaking News (most expensive property delhi) :  देश-दुनिया में प्रोपर्टी की कीमत बढ़ती जा रही है। बढ़ती प्रोपर्टी का कारण है बढ़ती जनसंख्या। लोग बढ़ सकते हैं, लेकिन जमीन नहीं। तो जैसे जैसे जनसंख्या के अनुपात में प्रोपर्टी (expensive property) कम होती जा रही है वैसे वैसे दाम बढ़ते जा रहे हैं। 

एक फुट जमीन की कीमत लाखों में जा रही है। ऐसे में आम आदमी के लिए कई स्थानों पर जमीन खरीदना तो लगभग नामुमकिन ही हो गया है। वहीं, अपना घर बनाने की तमन्ना सभी की होती है तो प्रोपर्टी (property rates) की जरूरत सबको है ही। 

 

दिल्ली के 7 इलाकों में सोने से भी महंगी प्रोपर्टी


वैसे तो पूरे देश में ही जमीन के दाम (expensive property) बढ़ रहे हैं, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में सात ऐसे इलाके है, जहां प्रोपर्टी के दाम बेहिसाब बढ़े हैं। यहां दाम बढ़ने के पीछे कई कारण है। आम आदमी तो यहां जमीन (property rate hike) लेने की सोच भी नहीं सकता है। आइए जानते हैं उन सात जगहों के बारे में और जमीन महंगी होने के कारणों के बारे में। 

 

ये भी जानें : 8th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के आठवें वेतन आयोग पर सरकार का रूख साफ, आया लिखित जवाब

तीन लाख वर्गफुट तक पहुंचे प्रोपर्टी के रेट


दिल्ली में कई इलाके महंगे हैं। लेकिन, सबसे महंगा क्षेत्र पृथ्‍वीराज रोड (Prithviraj Road Property Rates) है। यह लुटियंस दिल्‍ली के बीच बसा है। यहां पर अमीर लोगों व बड़े-बड़े राजनेताओं के ही मकान हैं। यह जगह सफदरजंग मकबरे के पास स्थित है। यह एक एतिहासिक जगह भी है। यहां पर प्रोपर्टी का रेट (Delhi Property Rates) तीन लाख प्रति वर्गफुट तक पहुंच चुका है। यहां पर एक मकान की कीमत 150-200 करोड़ तक पड़ेगी।  

 

35 करोड़ रुपये तक का मिलेगा फ्लैट


दिल्ली मे जोर बाग दूसरे नंबर पर सबसे महंगा क्षेत्र है। यह क्षेत्र हुमायूं और सफदरजंग मकबरे के  नजदीक बसाया गया है। इस क्षेत्र में दिल्ली में सबसे ज्यादा हरियाली रहती है। इस वजह से भी यह महंगा है। दूसरा यह लोधी गार्डन से भी सटा हुआ है, जहांपर फिल्म सिताराओं व राजनेताओं के मकान बने हुए हैं।

 

मसहूर खान मार्केट भी इसी के पास है। इन वजहों से यहां की प्रोपर्टी बहुत महंगी (Jor Bagh Property Rates) है। इस क्षेत्र में एक से चार बीएचके तक के फ्लैट की कीमत ही पांच से 35 करोड़ होगी।  

ये भी जानें : 8th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के आठवें वेतन आयोग पर सरकार का रूख साफ, आया लिखित जवाब

 

मेडिकल हब में भी प्रोपर्टी के दाम नहीं है कम


दिल्ली में तीसरे नंबर पर सबसे महंगा क्षेत्र डिफेंस कॉलोनी (Defense Colony property rates) है। इस क्षेत्र में प्रोपर्टी के दाम लगभग एक लाख रुपये वर्ग फुट तक है। यह दिल्ली का मेडिकल हब भी है। एम्‍स समेत कई टॉप अस्पताल इस क्षेत्र में स्थित है। इसके अलावा रेस्त्रां और मॉल भी यहां बने हुए हैं। मेट्रो की सुविधा से लैस इस क्षेत्र में एक फ्लैट की कीमत दस करोड़ रुपये तक है। 
 

 

मॉडल टाउन में भी दाम छू रहे आसमान


दिल्ली के मॉडल टाउन (Model Town Property rates) क्षेत्र रियल एस्‍टेट मार्केट भी राजधानी के महंगे इलाकों में आती है। यहां पर डीएलएफ ग्रुप की कई सोसायटीज बनी हुई हैं। यहां पर दिल्ली के कई सरकारी कार्यालय मौजूद हैं। बड़े बड़े बिजनेसमैन भी इस एरिया में रहते हैं। वहीं, फिल्मी सितारें भी इस क्षेत्र में रहते हैं। इन्हीं कारणों से यहां पर प्रॉपर्टी के दाम 20 से 25 हजार रुपये प्रति वर्गफुट तक पहुंचे हुए हैं। 

 

न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 34 हजार तक प्रोपर्टी के दाम


राजधानी दिल्ली में न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी (New Friends colony property rates) भी महंगे इलाकों में शामिल है। इस क्षेत्र को यहां की चौड़ी सड़कें, यहां की हरियाली व खूबसूरत पार्क खास बनाते हैं। लग्जरी मकान यहां बने हुए हैं। जिसकी कीमत 34 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट तक है।

यहां पर बड़े स्कूल, कॉले भी बने हुए हैं। यहां चिकित्सा सुविधा भी अच्छी है। इस क्षेत्र में आप फ्लैट, मकान, बंगला खरीद सकते हैं, लेकिन जेब में पैसा होना चाहिए। 

 

पंचशील पार्क बना प्रकृति और आधुनिकता का संगम


राजधानी दिल्‍ली के दक्षिम में स्थित पंचशील पार्क क्षेत्र सबसे महंगे क्षेत्रों (Property rates update) में शामिल है। पंचशील पार्क को प्रकृति और आधुनिकता का संगम इसे खास बनाते हैं। पंचशील पार्क क्षेत्र में काफी हरियाली है। यहां पर हौज खास का जंगल और पार्क मौजूद हैं। इन्हीं वजहों से इस क्षेत्र में प्रॉपर्टी का दाम करीब 60 हजार रुपये प्रति वर्गफुट तक पहुंचा हुआ है। यहां पर आप आप फ्लैट, मकान और बंगला खरीदने का ट्राई कर सकते हैं। 

 

निजामुद्दीन वेस्‍ट एजिहासिक जगहों का क्षेत्र


देश की राजधानी दिल्‍ली में निजामुद्दीन वेस्‍ट क्षेत्र भी बहुत महंगा (High property rates) है। यहां पर आम तौर पर 7000 रुपये प्रति वर्गफुट से प्रोपर्टी के दाम शुरू होते हैं। जो 47000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंचे हुए हैं। इस क्षेत्र में ऐतिहासिक जगहों की भरमार है। दिल्ली के निलामुद्दीन वेस्ट में सुंदर नर्सरी, दिल्‍ली गोल्‍फ क्‍लब और हुमायूं मकबरे आदि एतिहासिक जगह हैं।