home page

Saving Account Dposit Limit : सेविंग अकाउंट में कितने रुपये कर सकते हैं जमा, जानें निकासी का भी नियम

Saving Account Dposit Limit : सेविंग अकाउंट को लेकर कई नियम बने हुए हैं। बैंकिंग सेक्टर आज के समय की जरूरत है। परंतु बहुत सारे लोगों को बैंकिंग के सारे नियम नहीं पता है। वैसे तो हर व्यक्ति का खाता बैंक में खुला हुआ है, परंतु, बहुत बार लोग नियमों की जानकारी के बगैर बैंकिंग सिस्टम से मार खा जाते हैं। चलिए जानते हैं सेविंग अकाउंट में जमा और निकासी के क्या नियम है। 

 | 
Saving Account Dposit Limit : सेविंग अकाउंट में कितने रुपये कर सकते हैं जमा, जानें निकासी का भी नियम

HR Breaking News (Saving Account Limit) बैंकिंग सिस्टम से आज के समय में हर वर्ग का आदमी जुड़ा हुआ है। कोई नौकरी पेशा है या ठेला लगाने वाला या फिर को कंपनी का मालिक, सभी के बैंक अकाउंट जरूर हैं। डिजिटल इंडिया के समय में बैंक खातों में काफी इजाफा हुआ है। यूपीआई सिस्टम ने बैंकिंग को काफी आसान भी बनाया है।

 

कोई एक रुपये से हजारों तक की चीज खरीदता है तो एक क्लिक में पैसे ट्रांसफर कर देता है। परंतु, बहुत बार लोग बिना सोचे समझे ट्रांजेक्शन करते रहते हैं, परंतु, बाद में ये ट्रांजेक्शन लोगों के लिए भारी भी साबित हो जाती हैं। 
 


बने हुए हैं बैंकिंग के नियम


किसी भी सिस्टम में बैंक अकाउंट (Bank Account) को लेकर कई नियम बने हुए हैं। बैंक में कितने रुपये जमा करें या फिर कितने रुपये निकाले, इन सब की मॉनिटरिंग होती रहती है। इसलिए आपको जानना चाहिए कि बैंक में कैश जमा करने और निकालने की भी एक लिमिट (Bank Deposit Limit) तय की गई है। बैंक से एक बार में कितना रुपया निकाल सकते हैं, कितने के बाद आप आयकर विभाग की रडार पर आ जाएंगे, ये सब तय होता है। 

 


चेक से जमा पर अलग तो कैश के लिए अलग हैं नियम


सेविंग अकाउंट हो या फिर करेंट अकाउंट, इन सबके लिए रुपये जमा करना या निकालना इनकम टैक्स (Income tax rules) के दायरे में आता है। इनकम टैक्स को लेकर आपको अपनी कमाई का माध्यम बताना जरूरी है। वहीं कैश जमा कराने में आपकी लिमिट (bank deposit limit) अलग होती है और चेक के लिए रुपये जमा करने की लिमिट अलग होती है। चेक से आप एक रुपये से लेकर कितने ही रुपये जमा करा सकते हैं।  

कितने रुपये कर सकते हैं जमा


आप बैंक अकाउंट होल्ड है तो ध्यान रखें कि आप कैश में 50 हजार रुपये से ज्यादा जमा नहीं कर सकते। आप इससे अधिक जमा कराना चाहते हैं तो आपको पैन नंबर देना होगा। आमतौर पर एक दिन में एक लाख रुपये तक की नकदी जमा (cash deposite) होती है। आप कभी कभी जमा कराते हैं तो ढाई लाख रुपये तक जमा करा सकते हैं। एक साल में आप दस लाख तक जमा करा सकते हैं। इससे ऊपर आपके खाते की जानकारी आयकर विभाग के पास जाएगी, जिसमें आपको उन रुपयों की जानकारी देनी होगी। 

आयकर विभाग की है पैनी नजर 


आपके पास सेविंग अकाउंट (Saving Account) है तो इसमें आप केवल 10 लाख रुपये ही जमा कर सकते हैं। हालांकि, वैसे तो कितना भी पैसा जमा कर लें, अधिक सालाना आप जमा कराते हैं तो आपको इसका विवरण देना होगा। बैंक इसकी रिपोर्ट आयकर विभाग को भेजेगा हैं। बता दें कि यह आपके केवल एक अकाउंट की नहीं, सभी अकाउंट्स की लिमिट है।

इसके बाद आप अपने रुपये का विवरण नहीं दे पाते हैं तो आपसे आयकर विभाग जुर्माना वसूलेगा। बैंकिंग रुल्स के मुताबिक सेविंग अकाउंट में कितना भी पैसा रखा जा सकता है। इसकी कोई सीमा नहीं है। हां, अगर ज्यादा रुपये जमा है तो आपको इनकम टैक्स विभाग को पूरा विवरण या टैक्स जरूर देना होगा। 

कितने रुपये है निकासी की लीमिट


अगर आप बैंक में जाकर रुपये निकालने (Saving Account cash withdrawl) की सोच रहे हैं तो इसकी भी सीमा अलग है। नकदी पैसा निकालते हुए भी बैंक को आपको नकद लेकर रुल्स का पालन करना होगा। चाहे आप नकदी चेक से निकाल रहे हैं या फॉर्म भरकर। आप ज्यादा रुपये निकाले हैं तो टीडीएस कट सकता है। ऐसे में अधिक रुपये की निकासी भी करना महंगा पड़ सकता है। 

क्या कर सकता है आयकर विभाग


अगर बैंक में 10 लाख रुपये से अधिक जमा करते हैं तो आयकर की रडार पर आप आ जाएंगे। इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग (Saving Account IT rules) को जाती। आप आयकर विभाग को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं तो आपको भारी जुर्माना और साथ में भारी भरकर टैक्स जमा कराना होगा। जानकारी न देने पर 60 प्रतिशत टैक्स, 25 प्रतिशत सरचार्ज व 4 प्रतिशत सेस देना होगा।