home page

Senior Citizen : सीनियर सिटीजन की हो गई मौज, 60 महीने की FD पर इस बैंक ने किया बंपर ब्याज का ऐलान

Senior Citizen : सीनियर सिटीजन की हो गई मौज. दरअसल रेपो रेट (repo rate) में कटौती के बाद, कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें कम कर दी हैं। लेकिन ये बैंक सीनियर सिटीजन को 60 महीने की FD पर बंपर ब्याज दे रहा है.. ऐसे में आप भी न करें निवेश करने में देरी-

 | 
Senior Citizen : सीनियर सिटीजन की हो गई मौज, 60 महीने की FD पर इस बैंक ने किया बंपर ब्याज का ऐलान

HR Breaking News, Digital Desk- पिछले कुछ दिनों में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें घटाई हैं, जो रिजर्व बैंक (reserve bank) द्वारा रेपो रेट (repo rate) में कटौती के चलते हुआ है। फिर भी, कुछ बैंक ऐसे हैं जो FD पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं। इन बैंकों की FD योजनाएं निवेशकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। यहां हम आपको ऐसे बैंकों की जानकारी देंगे, जहां अच्छे ब्याज दरों पर FD करना फायदेमंद है। (Bank News)

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक-

प्राइवेट सेक्टर (private sector) के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी अपने FD रेट्स में बदलाव किया है। यदि आप बैंक में 3 करोड़ रुपये से कम की FD करवाते हैं और उसकी अवधि 7 दिन है, तो बैंक 3.75% की दर से ब्याज प्रदान करेगा। इसी तरह, 12 से 15 महीने की FD पर ब्याज दर 7.60% निर्धारित की गई है। 60 महीने से 120 महीने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 7.25% की दर से ब्याज दे रहा है।

सीनियर सिटीजन ब्याज पर कुछ अतिरिक्त का लाभ उठा सकते हैं। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक उन्हें 4.25% से 8.10% के बीच ब्याज प्रदान करता है। 18 महीने की अवधि पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आम जनता के लिए यह 7.75% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.05% हैं। नई दरें 16 अप्रैल, 2025 से लागू हो गई हैं।

IDFC फर्स्ट बैंक-

IDFC फर्स्ट बैंक में तीन करोड़ से कम की FD पर ब्याज दरें 3.00% से 7.50% के बीच हैं। 7-14 दिन की FD पर सामान्य नागरिकों को 3.00% की दर से ब्याज दिया जाता है। सबसे ज्यादा ब्याज 400 से 500 दिनों की अवधि वाले एफडी (fixed rate) पर दिया जा रहा है। बैंक ऐसी FD पर सामान्य नागरिकों को 7.50% इंटरेस्ट रेट प्रदान कर रहा है। सीनियर सिटीजन को यहां भी कुछ अधिक मिलता है। IDFC फर्स्ट बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 3.5% से 8% के बीच ब्याज दरें प्रदान करता है। बैंक की नई ब्याज दरें 16 अप्रैल से लागू हो गई हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र-

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) अलग-अलग अवधि वाली FD पर अलग-अलग ब्याज दर प्रदान करता है। 3 करोड़ रुपये से कम की 7-30 दिन वाली FD पर ब्याज दर 2.75% है। 5 साल से अधिक की अवधि पर इंटरेस्ट रेट 6.50% दिया जा रहा है। बैंक द्वारा कुछ स्पेशल स्कीम्स FD भी चलाई जा रही हैं। ऐसी 555 दिन वाली FD पर ब्याज दर 7.40% और 366 दिन वाली FD पर सबसे ज्यादा 7.45% की दर से ब्याज प्रदान किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों (senior citizen) के लिए, बैंक 3.25% से 7.95% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। नई दरें 16 अप्रैल, 2025 से लागू हो गई हैं।

News Hub