home page

Silver Gold Rate : चांदी ने लगाया 53 हजार का जंप, सोना भी नहीं पीछे, क्या सच हो जाएगी 6 लाख वाली भविष्यवाणी

Gold silver rate : लगातार बढ़ रही चांदी की कीमतों के बीच गिरावट का दौर आ गया था लेकिन अब एक बार फिर से चांदी ने जंप लगाने शुरू कर दिए हैं। सोने की कीमत भी अब पीछे नहीं रही है गिरावट के बाद सोने में भी अब उछाल देखने को मिल रहा है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं क्या एक बार फिर कीमतें नए रिकॉर्ड बनाएंगी।
 | 
Silver Gold Rate : चांदी ने लगाया 53 हजार का जंप, सोना भी नहीं पीछे, क्या सच हो जाएगी 6 लाख वाली भविष्यवाणी

HR Breaking News : (Gold silver price) सोने और चांदी की कीमतों में हो रही तगड़ी बढ़ोतरी के बीच गिरावट का दौर शुरू हो गया था। हाई लेवल पर जाकर कीमतें एकदम नीचे की तरफ भाग रही थी, लेकिन आज 3 जनवरी से सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। 


दोनों कीमती धातुओं के भाव में आए इस उछाल को देख निवेशक काफी (Invest In Gold) खुश हो रहे हैं जो कि पिछले चार-पांच दिन से निराश बैठे थे। सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर से लंबे कदम रखने शुरू कर दिए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अबकी बार कीमती रुकने का नाम नहीं लेंगी।


गोल्ड और सिल्वर के एक्सपर्ट (Gold and silver experts) रॉबर्ट कियोसाकी की तरफ से भविष्यवाणी की गई थी की चांदी की कीमतें 6 लाख के आंकड़े पर पहुंच जाएंगी, लेकिन कीमतों में आई इस गिरावट की वजह से लोग इस बात पर विश्वास नहीं कर रहे थे। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं आज जिस हिसाब से सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में बढ़ोतरी हुई है तो क्या सच में चांदी 6 लाख तक पहुंच जाएगी।

 


MCX पर आज चांदी में उछाल


तेज बढ़ोतरी के बीच गिरावट के इस दौर में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Silver Rate) पर चांदी के भाव 4 लाख 20 हजार से टूटकर 2 लाख 25 हजार रूपये प्रति किलो पर आ चुके थे। लेकिन आज कीमतों में फिर से बढ़ोतरी शुरु हो चुकी है तथा कीमतों वापस बढ़ने लग गई है। चांदी की कीमत आज 2,74,565 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है।


बीते दिनों चांदी की कीमतों में आई गिरावट की वजह से निवेशक (silver price today) काफी नाराज हो रहे थे लेकिन आज जैसे ही चांदी की कीमतों में उछाल आया तो निवेशकों के चेहरे पर रौनक आ गई। बीते दिनों एक्सपर्ट रॉबर्ट कियोसाकी की तरफ से चांदी की कीमतों को लेकर भविष्यवाणी की गई थी तथा बताया था कि चांदी की कीमतें जल्द ही 6 लाख के आंकड़े पर पहुंच जाएगी। आज चांदी की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह भविष्यवाणी एक सच में बदल जाएगी।

 


MCX पर आज सोना


सोने की कीमतें (Gold prices) भी पिछले दिनों काफी हाई लेवल पर चल रही थी लेकिन 29 जनवरी के बाद से सोने की कीमतों ने उल्टे पैर चलना शुरू कर दिया था। सोने की कीमतों में आई इस गिरावट को देख निवेशक बाजार की तरफ से मुंह फेरने लगे थे। 
सोने की कीमतों ने पिछले दिनों 1,80,000 रूपये प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल को टच किया था लेकिन गिरावट के बाद कीमतें सीधी एक लाख 20 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुकी थी। आज कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से फिलहाल एमसीएक्स पर सोने के भाव वापिस 1,49,000 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुके हैं।