home page

Sona Chandi Bhav : सोने की कीमतें लुढ़की, इतने हो गए 18 से 24 कैरेट तक के दाम

Gold Silver Price : बीते कुछ दिनों सोने की कीमतों में खूब तेजी देखी गई थी, जिसके चलते आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा था, लेकिन अब ताबड़तोड़ उछाल के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। आज 12 नवंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Gold Rate Updates) में गिरावट देखी गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने केदाम क्या चल रहे हैं।

 | 
Sona Chandi Bhav : सोने की कीमतें लुढ़की, इतने हो गए 18 से 24 कैरेट तक के दाम

HR Breaking News (Gold Silver Price) लगन सीजन शुरू हो गया है और शादी के इस सीजन में सोने की कीमतों में तेजी की रफ्तार अब धीमी पड़ रही है। अभी सोना खरीददारो के पास सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। सोने की कीमतों में इस मामूली गिरावट से सोना (Sona Chandi Bhav) खरीददारो को राहत मिल सकती है। ऐसे में आइए खबर के माध्मय से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 18 से 24 कैरेट तक के दाम क्या चल रहे हैं।

 


लोगों के मन में उठ रहे ये सवाल


बीते कुछ दिनों सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में खूब तेजी देखी गई है और सोने-चांदी की कीमतों में इस उतान-चढ़ाव के चलते लोगों के मन में यह सवाल चल रहे हैं कि क्या दिवाली के जैसे ही सोना शादी के सीजन में भी सोने की कीमतें (Sone Ki Kimatein) 1 लाख 30 हजार के पास पहुंच जाएंगी और चांदी 2 लाख के पार हो जाएगी। 

 

दिवाली में यहां पहुंच गए थे रेट


जानकारों का कहना है कि दिवाली में भी सोने के भाव (Sone Ke Bhav)1 लाख 30 हजार के पास पहुंच गए थे और चांदी 2 लाख के आंकड़ें को क्रॉस कर गई थी, लेकिन उनका कहना है कि शादियों के सीजन में इसका असर दिवाली की तरह नहीं दिखाई देगा। हालांकि, वो बात अलग है कि इस लगन सीजन में सोने -चांदी के दामों के बढ़ने का ट्रेंड सालों से चला आ रहा है। 

कितने बढ़ सकते हैं सोने के भाव


जानकारों का कहना है कि अभी फिलहाल में बिना जीएसटी के 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1 लाख 21 हजार के आस-पास चल रहा है। जो उम्मीद है कि  इस लगन सीजन में तकरीबन 1 लाख 25 हजार के पास पहुंच सकता है। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतें (Silver Prices)  1 लाख 51 हजार प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। जिसमें हल्की बढ़ौतरी देखी जा सकती है। हालांकि उम्मीद है कि जैसे ही शादी का सीजन शुरू होते ही सोने की कीमतें  4 से 5 हजार रुपए बढ़ सकती है।