Startup Loan : बिना ब्याज के मिलेगा 25 लाख का लोन, सरकार देगी पैसा, शुरू करें अपना बिजनेस
Startup Loan : सरकार युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने का मौका दे रही है। दरअसल आपको बता दें कि सरकार की इस योजना के तहत युवाओं को उत्पादन और सेवा क्षेत्र में बिना ब्याज के 25 लाख रुपये तक का लोन और 25 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। यह योजना स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Startup Loan) आगरा जिले के उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, नुनिहाई में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (Chief Minister Youth Self-Employment Scheme) और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (Chief Minister Youth Entrepreneur Development Campaign) के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों और उद्यमिता के महत्व के बारे में जानकारी देना तथा उन्हें अपने व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना था।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 10वीं पास युवा उत्पादन क्षेत्र में 25 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक का ऋण 25 प्रतिशत अनुदान के साथ ले) के अंतर्गत 8वीं पास पात्र अभ्यर्थियों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और 10 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों (Beneficiaries of Vishwakarma Labor Honor Scheme) को टूलकिट वितरित की गई, जिससे उन्हें अपने काम में आसानी और दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने युवाओं को ऋण और अन्य सुविधाओं के माध्यम से सक्रिय रूप से समर्थन दिया।
अधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से संवाद कर उनकी शंकाओं और प्रश्नों का समाधान किया और उन्हें ऑनलाइन पोर्टल msme.up.gov.in के माध्यम से आवेदन करने की भी अपील की। इस मौके पर अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक सहित कई सफल उद्यमी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा कर युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित किया।
