NCR के इस शहर में बिका सबसे महंगा घर, जानिये कितने करोड़ में हुई डील
Delhi NCR Property rates : दिल्ली एनसीआर में अब प्रोपर्टी के रेट काफी हाई हो गए हैं। यहां के कई इलाकों में प्रोपर्टी रेट सातवें आसमान से बातें करते हैं। एनसीआर के एक शहर में हाल ही में सबसे महंगा घर बिका है, जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आइये जानते हैं कितने करोड़ में हुई है इसकी डील।
HR Breaking News (property rates)। देश के अधिकतर शहरों में पिछले कुछ समय में प्रोपर्टी के दाम एकदम से बढ़े हैं। इस कारण शहरों में प्रोपर्टी खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं रही है।
दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां तो 1 गज जमीन के रेट सुनकर भी आप चौंक जाएंगे। दिल्ली एनसीआर में अब एक शहर में सबसे महंगा घर बिका है। इसकी डील कितने करोड़ में हुई है, इसका जवाब सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
1 लाख से ऊपर है प्रति वर्ग फुट का रेट
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में हाल ही में सबसे महंगा घर बिका है। इस घर का सौदा 1.20 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट के रेट में हुआ है। इसे घर को लोग देख ही सकते हैं, खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है।
राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम इलाके में एक पेंटहाउस 190 करोड़ रुपये में बिका है। इतने रेट तो मुंबई और दुबई में नहीं, जितने गुरुग्राम में हैं। यह दिल्ली-एनसीआर में अब तक की सबसे महंगी डील बताई जा रही है।
इतने करोड़ लगे स्टांप फीस में
यहां बात हो रही है निजी कंपनी के 'द कैमोलियाज' प्रोजेक्ट के सबसे महंगे व लग्जरी घर की। इसे एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने खरीदा है। इसकी डील 190 करोड़ में फाइनल हुई है। वहीं,16,920 वर्ग फुट का पेंटहाउस खरीदने के लिए 13 करोड़ रुपए की स्टांप फीस भी चुकाई गई है।
रेट जानकर रह जाओगे हैरान
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के सबसे ज्यादा फेमस शहर, द मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के कैमेलियाज (Camellias) में देश का सबसे महंगा प्रोपर्टी सौदा हुआ है।
इसमें 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से जमीन खरीदी गई है। यह देश में सबसे महंगी कीमतों में से एक है। यहां 190 करोड़ का एक फ्लैट बिका है। मई में यहां पर सबसे महंगा फ्लैट बिका है।
और भी जगहों पर है ऐसी महंगी प्रोपर्टी
देश में यह महंगी प्रोपर्टी (Propert rates) केवल गुरुग्राम में ही नहीं है। यह महंगी प्रॉपर्टी अन्य शहरों में भी है। देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई से लेकर कोलकाता और पंजाब, गुजरात तक के शहरों में प्रोपर्टी के रेट सातवें आसमान पर है। नोएडा में भी प्रोपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं।
