home page

2 हजार का नोट बंद करने के बाद अब 500 के नोट को लेकर RBI ने जारी किया सर्कुलर

500 Rupees Update : 500 रुपये का एक नोट इस समय भारतीय मुद्रा (indian Currency news) में सबसे बड़ा नोट है। इससे पहले 2000 का नोट सबसे बड़ा था, जिसे आरबीआई (Reserve Bank of India)  ने बंद कर दिया है। अब 500 के नोट को लेकर आरबीआई ने सर्कुलर (RBI circular) जारी कर दिया है। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं लोगों के बीच हो रही हैं। आइये जानते हैं क्या कहा है देश के केंद्रीय बैंक ने इस सर्कुलर में।

 | 
2 हजार का नोट बंद करने के बाद अब 500 के नोट को लेकर RBI ने जारी किया सर्कुलर

HR Breaking News - (500 fake notes)। भारतीय करेंसी को छापने और नोटों को मार्केट से हटाने का अधिकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को है। इसी अधिकार के तहत आरबीआई ने 2000 का नोट (2000 rupees note) छापा और कुछ समय बाद इसे बंद भी कर दिया गया। अब 500 रुपये के नोट को लेकर आरबीआई ने अपडेट जारी किया है।

इसमें नए सर्कुलर में आरबीआई ने 500 के नोट (500 rupees latest news) को लेकर कई बातें क्लियर की हैं। हर किसी के बीच इस बारे में अब जिक्र हो रहा है कि इस नोट को कब तक मार्केट में रखा जाएगा। कई लोग यह भी सोच रहे हैं कि आरबीआई (RBI news) इस नोट को बंद तो नहीं करने जा रहा, जानिये क्या है पूरी सच्चाई। 

 

 


सोशल मीडिया पर हो रही ये चर्चाएं-

 


सोशल मीडिया पर इन दिनों 500 के स्टार लगे नोटों (500 ke note ki pahchan) की जमकर चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि स्टार लगे नोट नकली (fake notes news) और अवैध हैं। अब लोगों को यह कंफ्यूजन हो गई है कि ये नोट जिनके नंबरों के बीच स्टार पड़ा है, बाजार में चलेगा या नहीं। इस पर आरबीआई (RBI latest news) को सफाई देनी पड़ी।

 

आरबीआई ने किया सर्कुलर जारी-


स्टार निशान वाले नोटों की बात जब हर तरफ फैली तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कुलर (RBI guidelines for 500 rupees) जारी कर इस पर सफाई दी। आरबीआई ने कहा कि ऐसे नोट वैध नोट हैं, बैंक भी इन नोटों को लेने से इन्कार नहीं कर सकता। ग्राहक या दुकानदार भी इसे लेने से मना नहीं कर सकते। 


इसलिए दिया जाता है स्टार का निशान -


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने स्टार निशान (star marked notes) पर स्पष्ट किया है कि नोट छापते समय प्रेस में कुछ नोटों की गलत छपाई हो जाती है। उस नोट को हटाकर दूसरे नोट छापे जाते हैं तो स्टार का निशान उस नोट की संख्या वाले पैनल में जोड़ दिया जाता है। सीरियल नंबर वाले नोटों की गड्डी में कोई नोट गलत ढंग से छपा होता है तो उसकी जगह स्टार निशान वाले नोट (new star marked notes) जारी किए जाते हैं, जो पूरी तरह से वैध व असली हैं।

स्टार वाले नोटों पर दी सफाई-


आरबीआई ने स्टार वाले 500 के नोटों (RBI update on 500 rupees note) को लेकर कहा है कि ये नोट वैध हैं। स्टार निशान का मतलब है कि उस नोट को बदले गए या दोबारा प्रिंट किए गए नोटों की जगह दिया गया है। 500 के नोट (500 ke note par update) पर लिखे नंबर और उसके पहले लिखे अंग्रेजी के अक्षरों के बीच में स्टार का निशान लगाया गया है। साल 2006 में इस व्यवस्था को शुरू किया गया था। यह सिस्टम तब से ही चला आ रहा है। स्टार वाले नोट मार्केट में पूरी तरह से वैध माने जाएंगे।

2000 का नोट कहां जमा कराएं-


आरबीआई की गाइडलाइंस (RBI new guidelines) के अनुसार 2,000 रुपये का नोट है अभी भी किसी के पास है तो अपने बैंक अकाउंट में जमा कर सकते हैं। बैंक (bank news) में जाकर दूसरे नोटों से भी इसे बदल सकते हैं। इस नोट को आरबीआई (RBI) के नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराया जा सकता है या डाकघर में भी इसे जमा करा सकते हैं।