home page

Noida के इन 3 इलाकों में है सबसे कम किराया, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट जगह, चेक करें 2BHK और 3 BHK का रेंट

आज के समय में दिल्ली-NCR में फ्लैट मिलना काफी मुश्किल हो गया है। इसके लिए लोग अपने साथियों से सहायता मांगते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास मदद नहीं मिल पाती। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां काम करने वाले लोगों की भीड़ काफी ज्यादा है।आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

 | 
Noida के इन 3 इलाकों में है सबसे कम किराया, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट जगह, चेक करें 2BHK और 3 BHK का रेंट

HR Breaking News (नई दिल्ली)। यहां अगर आपको कोई कमरा मिल भी जाएगा, तो उसका रेंट ही 10 से 12 हजार के बीच में होता है। ऐसे हालात में कम सैलरी वाले लोग कहां जाएं? अगर आपके लिए यह शहर नया है, फिर तो यहां खाली कमरा ढूंढना और भी ज्यादा मुश्किल है। इसलिए आज हम आपको नोएडा में ऐसे सेक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको 5000 से लेकर 6000 की रेंज में सस्ते कमरे रेंट पर मिल जाएंगे। 

 

 

नोएडा सेक्टर 59- ममुरा (Noida Sector 59, Mamura)


अगर आप नोएडा में सस्ते कमरे ढूंढ रहे हैं, तो नोएडा सेक्टर 59 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको 4000 तक की रेंज में भी 1RK रेंट पर मिल जाएगा। इसके लिए आपको ममुरा मार्केट के अंदर जाना होगा। ममुरा मार्केट, नोएडा सेक्टर 59- मेट्रो स्टेशन से उतरते ही शुरू हो जाती है।

यहां आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि मेट्रो स्टेशन के पास कमरा न लें। क्योंकि मेट्रो स्टेशन के नजदीक कमरों का रेंट 7 से 8 हजार तक की रेंज में हैं। इसलिए आप मार्केट के अंदर गलियों में जाकर कमरा सर्च कर सकते हैं। यहां सस्ते में आपको 4000-5000 के कमरे आसानी से मिल जाएंगे।

नोएडा सेक्टर 44- छलेरा गांव ( Noida Sector 44, Chhalera Village)


छलेरा गांव में भी आपको 5000 से 6000 तक के सस्ते कमरे मिल जाएंगे। गांव शब्द सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह रहने लायक जगह नहीं होगी। लेकिन ऐसा नहीं है, यह बस कहने के लिए गांव है। इस जगह पर आपको हर सुविधा मिलेगी। साथ ही, मेट्रो तक जाने के लिए आपको बस 10 रुपये का ऑटो भी मिल जाएगा। छलेरा गांव से आपको बोटैनिकल गार्डन ( Botanical Garden Metro Station) नजदीक पड़ेगा, यह बस 10 मिनट की दूरी पर है। 

 


 

नोएडा सेक्टर 52 (Noida Sector 52 Flat For Rent)


नोएडा सेक्टर 52 भी रहने के लिए सबसे सस्ती जगह है। ऑफिस जाने वाले लोगों की भारी भीड़ इस सेक्टर में रहती है। यहां भी आपको 5 से 7 हजार की रेंज के कमरे मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए आपको काफी सर्च करना होगा। इस जगह पर रहने की एक खास बात यह है कि आपको ऑटो का खर्चा नहीं लगेगा। आप मेट्रो के नजदीक पड़ने वाली जगहों पर ही कमरे रेंट पर ले सकते हैं।