home page

सीनियर सिटीजन की लगी लॉटरी, FD पर इन 6 बैंकों ने किया बंपर ब्याज का ऐलान

Bank FD - सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी खुशखबरी। दरअसल आज हम आपको अपनी इस खबर में कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अभी भी 9 प्रतिशत तक की आकर्षक ब्याज दरें (खासकर सीनियर सिटीजन के लिए) दे रहे हैं, चलिए आइए  नीचे खबर में जान लेते हैं इन बैंकों के बारे में-

 | 
सीनियर सिटीजन की लगी लॉटरी, FD पर इन 6 बैंकों ने किया बंपर ब्याज का ऐलान

HR Breaking News, Digital Desk- (FD Interest Rate 2025) फरवरी 2025 से अब तक भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कुल 100 बेसिस प्वाइंट की तीन कटौतियां की हैं, जिससे कर्जदारों को तो फायदा हुआ है क्योंकि उनके लोन सस्ते हुए हैं। हालांकि, इसका असर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ग्राहकों पर नकारात्मक पड़ा है। बैंकों ने इन कटौतियों के बाद से अपनी FD दरों में कई बार कमी की है, जिससे निवेशकों को मिलने वाला रिटर्न कम हो गया है।

लेकिन इस गिरावट के बीच आपको बता दें कि, कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं जो अभी भी 9 प्रतिशत तक की आकर्षक ब्याज दरें (खासकर सीनियर सिटीजन के लिए) दे रहे हैं, चलिए आइए जानते हैं इन बैंकों के बारे में …

स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी की ब्याज दरें (11 जून, 2025 तक के अपडेट )-

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक (Slice Small Finance Bank)-

ये बैंक 7 दिनों से लेकर 120 महीने तक की एफडी (fd) पर 3.50% से 9.00% तक ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है। बैंक की उच्चतम दर 9.00% है जो बाजार में सबसे अधिक है। 1 साल की FD पर 7.00%, 3 साल की FD पर 8.75% और 5 साल की FD पर 8.00% ब्याज मिल रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank)-

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरें प्रदान कर रहा है, जिसमें सामान्य नागरिकों के लिए उच्चतम 8.60% ब्याज दर शामिल है। 1 साल की FD पर 7.25%, 3 साल की FD पर 8.15% और 5 साल की FD पर भी 8.15% ब्याज मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी मिलता है, जिससे उनकी कमाई और बढ़ जाती है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)-

बैंक FD पर 8.40% तक ब्याज दे रहा है। 1, 3 और 5 साल की FD पर क्रमश: 7.90%, 8.40% और 8.00% ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.40% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank)-

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की अधिकतम ब्याज दर 8.20% है। 1 साल की FD पर 7.50%, तीन साल पर 8.05% और 5 साल पर 8.20% ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)-

बैंक 1 और 3 साल दोनों के लिए 7.90% और 5 साल के लिए 7.20% ब्याज देता है। वरिष्ठ नागरिकों (senior citizen) को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है। अधिकतम ब्याज दर 8.05% है।

रिस्क और सुरक्षा-

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में FD पर ज़्यादा ब्याज़ मिलता है, पर निवेश से पहले बैंक की क्रेडिट रेटिंग और RBI की निगरानी ज़रूर देखें। अच्छी बात यह है कि RBI की सहायक कंपनी DICGC सभी अनुसूचित बैंकों में 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर (Bima cover) देती है, जिसमें FD, बचत, चालू और RD खाते शामिल हैं।