home page

Delhi NCR के इस शहर में है सबसे महंगी प्रोपर्टी, 84 फिसदी तक बढ़े प्रोपर्टी के रेट

Delhi NCR Property Rates : दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ ही समय में प्रोपर्टी के रेट एकदम से हाई हुए हैं। इस एरिया के एक शहर में तो प्रोपर्टी के रेट (Property Rates Hike) सबसे अधिक बढ़े हैं। यहां 84 फिसदी तक रेट बढ़ने से प्रोपर्टी सबसे महंगी हो गई है। आइये जानते हैं दिल्ली एनसीआर के इस शहर के प्रोपर्टी दाम कितने हो गए हैं।

 | 
Delhi NCR के इस शहर में है सबसे महंगी प्रोपर्टी, 84 फिसदी तक बढ़े प्रोपर्टी के रेट

HR Breaking News : (Property Rates Hike) दिल्ली एनसीआर में प्रोपर्टी के रेट सातवें आसमान पर हैं। यहां पर प्रोपर्टी खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR me Property Rate) के एक शहर में तो प्रोपर्टी के रेट इतने हाई हैं कि रेट जानते ही अमीरों के भी पसीने छूटने लगते हैं। इस शहर में प्रोपर्टी (property purchasing) सबसे महंगी हो गई है, यहां कुछ ही समय में 84 प्रतिशत तक प्रोपर्टी के रेट बढे हैं।

 

 

गुरुग्राम में बढ़े प्रोपर्टी के रेट-


प्रोपर्टी बाजार (real estate) से जुड़े अधिकतर लोग अक्सर इस जोड़ तोड़ में लगे होते हैं कि दिल्ली-एनसीआर (delhi NCR News) के किस शहर में प्रॉपर्टी महंगी है और कहां पर सस्ती है। यह जोड़ तो रियल एस्टेट से पैसा कमाने के लिए भी किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में वैसे तो नोएडा (noida property rates) जैसे भी कई शहर शामिल हैं, लेकिन इनमें गुरुग्राम में प्रॉपर्टी के रेट सबसे ज्यादा हैं। 

 

 


1 वर्ग फुट प्रोपर्टी का इतना है रेट-


गुरुग्राम में प्रॉपर्टी (gurugram property rates) की कीमतें यहां बढ़ती सुविधाओं के कारण दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। 12 माह में यहां पर 84 प्रतिशत तक प्रोपर्टी के रेट (property rates) बढ़े हैं। यहां 11 हजार 300 रुपये प्रति वर्ग फुट तक प्रोपर्टी के रेट हो गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के किसी भी एरिया से तुलना करें तो यहां पर रेट सबसे ज्यादा महंगे हैं। यहां पर बढ़ौतरी भी सबसे ज्यादा हुई है। 


इस कारण दनादन बढ़ रहे प्रोपर्टी के रेट-


गुरुग्राम (gurugram property rates) में कॉर्पोरेट और औद्योगिक केंद्र होने के कारण दनादन प्रोपर्टी के रेट बढ़ रहे हैं। कई मल्टीनेशनल कंपनियां (MNC) होने के कारण यहां प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के कारण भी गुरुग्राम में प्रोपर्टी के रेट बढ़े हैं। बढ़ती सुविधाओं के कारण प्रॉपर्टी की मांग और कीमतें बढ़ी हैं। 

नोएडा व ग्रेटर नोएडा में प्रोपर्टी के रेट-


गुरुग्राम के अलावा यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा (greater noida property rates) भी दिल्ली एनसीआर में आते हैं। यहां प्रॉपर्टी की कीमतें गुरुग्राम के बाद सबसे ज्यादा हैं।  औसत रूप से नोएडा में 8,400 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रोपर्टी के रेट चल रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में भी प्रोपर्टी के रेट (noida me property rate) लगभग इसी तरह से बने हुए हैं। नोएडा एक्सप्रेसवे के इलाके में 67 प्रतिशत तक प्रोपर्टी के रेट बढ़े हैं। 

निवेशकों को मिल रहा तगड़ा रिटर्न-


दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम, नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों में रियल एस्टेट में अच्छे स्कॉप हैं। यहां तेजी से प्रोपर्टी के रेट (delhi property rates) बढ़े हैं, इसलिए निवेशकों के लिए यहां शानदार रिटर्न का अच्छा ऑप्शन है। यही कारण है कि प्रोपर्टी (property news) के मामले में इन इलाकों में बुकिंग भी लगातार बढ़ रही है। ये शहर आने वाले समय में प्रोपर्टी इनवेस्टमेंट (property investment) के मामले में और फायदेमंद साबित हो सकते हैं।