Toll Tax Rules : वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत, वापस मिलेगा 5 करोड़ से ज्यादा का टोल टैक्स
Toll Tax Rules - वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। दरअसल हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक बता दें कि, लाखों वाहन मालिकों को अब 5 करोड़ से अधिक रुपये का टोल टैक्स वापस मिलेगा। MSRDC जल्द ही यह राशि सीधे प्रभावित चालकों के FASTag अकाउंट में ट्रांसफर करेगा... इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Toll Tax Rules) इस महीने की शुरुआत में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर के एक्सीडेंट के कारण भारी ट्रैफिक जाम लगा था। अब जाम में फंसे लाखों वाहन मालिकों को 5.16 करोड़ रुपये का टोल रिफंड मिलेगा। इस जानकारी को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (Maharashtra State Road Development Corporation) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को साझा किया।
दरअसल, 3 फरवरी को एक्सप्रेसवे के खोपोली हिस्से पर एक गैस टैंकर पलट गया था, जिसके कारण 33 घंटे तक ट्रैफिक जाम (traffic jam) लगा और कई किलोमीटर तक यातायात रुक गया। इस दौरान वाहन चालकों और यात्रियों को पानी, खाना और अन्य आवश्यक चीजों की भारी कमी का सामना करना पड़ा।
सीधे खाते में भेजी जाएगी राशी-
हादसे के बाद प्रशासन ने टोल कलेक्शन तुरंत रोक दिया था। हालांकि, तब तक कई वाहन चालकों के FASTag अकाउंट से टोल चार्ज पहले ही कट चुके थे।
एक अधिकारी ने बताया कि टोल कलेक्शन रोकने का आदेश जारी होने के बावजूद वसूले गए पैसे पूरी तरह लौटाए जाएंगे। 5.16 करोड़ रुपये का रिफंड महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) प्रक्रिया के तहत अगले कुछ दिनों में प्रभावित वाहन मालिकों के FASTag अकाउंट में सीधे क्रेडिट कर दिया जाएगा।
मिलेगा दोनों हाईवे के टोल का रिफंड-
उन्होंने कहा कि रिफंड में दोनों हाईवे (highway) पर इकट्ठा किया गया टोल शामिल होगा और टोल ऑपरेटर को FASTag ट्रांजैक्शन का विस्तृत डेटा प्रदान करने के लिए कहा गया है।
अधिकारी ने कहा, "टोल प्लाजा बैरियर पूरी तरह खुलने से पहले कुछ ट्रांजैक्शन ऑटोमैटिकली प्रोसेस (Transactions processed automatically) हो गए, जबकि कलेक्शन रोकने के निर्देश थे। इन सभी ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है और राशि संबंधित वाहन चालकों को वापस कर दी जाएगी।"
