Loan के फेर में फंस गए हो... ऐसे खत्म करें अपना कर्जा, आगे पैसों की कमी भी नहीं होगी
Loan - कर्ज़ के चक्र में फंस जाना आज के समय में आम समस्या बन चुकी है। लोन का दबाव न सिर्फ मानसिक तनाव बढ़ाता है, बल्कि भविष्य की आर्थिक योजनाओं को भी प्रभावित करता है। अगर आप चाहते हैं कि कर्ज भी खत्म हो जाए और आगे पैसों की तंगी भी न आए, तो सही रणनीति अपनाना बेहद जरूरी है-
HR Breaking News, Digital Desk- (How To Get Rid Of Debt) कर्ज़ का दबाव सिर्फ मानसिक तनाव ही नहीं बढ़ाता, बल्कि परिवार की खुशी और शांति पर भी असर डालता है। कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि एक लोन (loan) चुकाने के लिए दूसरा लोन लेना पड़ता है। अगर आप भी पैसे की तंगी या कर्ज़ से परेशान हैं, तो ये पांच आसान और प्रभावी तरीके आपकी वित्तीय स्थिति सुधार सकते हैं।
कर्ज से छुटकारा पाने के 5 असरदार उपाय-
सभी कर्जों की पूरी सूची तैयार करें-
कर्ज से बाहर निकलने का एक असरदार साइकोलॉजिकल तरीका (psychological method) है छोटे लक्ष्य से शुरुआत करना। सबसे पहले अपने सभी कर्जों की सूची बनाएं और सबसे कम राशि वाले कर्ज को पहले चुकाने पर फोकस करें। जैसे ही छोटा कर्ज खत्म होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और वही रकम अगले बड़े कर्ज को चुकाने में मदद करती है।
फिजूल का खर्चा न करें-
अक्सर हम दिखावे या गैर-ज़रूरी शौकों पर बेवजह पैसा खर्च कर देते हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी आय को सही तरीके से बांटें-50% ज़रूरी खर्चों (जैसे घर और राशन), 30% देनदारियों और 20% कर्ज चुकाने या बचत के लिए रखें। अगले कुछ महीनों तक बाहर खाना और ऑनलाइन शॉपिंग (online shopping) से पूरी तरह दूरी बनाएं।
ज़्यादा ब्याज वाले लोन को पहले चुकाएं-
कुछ लोन, जैसे क्रेडिट कार्ड (credit card) और पर्सनल लोन (personal loan), पर ब्याज दरें काफी ज्यादा होती हैं। ऐसे में सबसे अधिक ब्याज वाले कर्ज को पहले चुकाने पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, आप अपने बैंक से लोन कंसोलिडेशन (Loan consolidation from the bank) के विकल्प पर भी बात कर सकते हैं, ताकि कई छोटे और महंगे लोन की जगह कम ब्याज दर पर एक बड़ा लोन लेकर राहत मिल सके।
इनकम के अतिरिक्त स्रोत बनाएं-
सिर्फ एक इनकम (income) पर निर्भर रहकर कर्ज से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। अपनी किसी स्किल, जैसे फ्रीलांसिंग या डिजिटल काम, का इस्तेमाल कर अतिरिक्त कमाई शुरू करें। इस अतिरिक्त आय का पूरा उपयोग सिर्फ कर्ज चुकाने में करें, ताकि आप तेजी से आर्थिक बोझ से राहत पा सकें।
वास्तु अपनाएं-
हिंदू परंपरा और वास्तु शास्त्र के अनुसार, छोटे-छोटे बदलाव भी सकारात्मक ऊर्जा (positive energy) बढ़ा सकते हैं। घर के ईशान कोण को हमेशा साफ रखें और वहां भारी सामान रखने से बचें। मान्यता है कि मंगलवार को लोन की पहली किस्त चुकाना शुभ होता है, जिससे कर्ज जल्दी उतरता है। वहीं, “ऋण मुक्ति मंगल स्तोत्र” का पाठ करने से मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी मिलता है।
Disclaimer -
इस खबर में दी गई जानकारी और सुझाव एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित हैं। यह सामान्य जानकारी है, न कि व्यक्तिगत सलाह। इसलिए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है।
