home page

सपना चौधरी की मां ने बताया क्यों शादी की बात छुपाकर रखी, पढें सपना की मां ने क्या कुछ कहा

नई दिल्ली। सपना चौधरी के फैंस के लिए बड़ी खबर है कि सपना मां बन गई हैं। इस बात की पुष्टि खुद उनके पति वीर साहू और सपना की मां नीलम ने की है। सपना की मां नीलम ने बताया कि सपना ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ
 | 
सपना चौधरी की मां ने बताया क्यों शादी की बात छुपाकर रखी, पढें सपना की मां ने क्या कुछ कहा

नई दिल्ली। सपना चौधरी के फैंस के लिए बड़ी खबर है कि सपना मां बन गई हैं। इस बात की पुष्टि खुद उनके पति वीर साहू और सपना की मां नीलम ने की है। सपना की मां नीलम ने बताया कि सपना ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

उन्होंने कहा कि वह नानी बनकर काफी खुश हैं। वहीं परिवार में भी इस बात को लेकर खुशी का माहौल है। सपना की शादी को छुपाकर रखने की वजह बताते हुए नीलम ने बताया कि सपना ने हरियाणवी सिंगर और एक्टर वीर साहू से जनवरी में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद कोई प्रोग्राम इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वीर साहू के फूफा जी का निधन हो गया था। इसी वजह से शादी की बात सामने नहीं आ पाई। इसी बातचीत में सपना की मां नीलम चौधरी ने बताया कि अब जब घर में इतनी बड़ी खुशी आई है तो इसे पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। अब पूरी दुनिया को इस बात का पता चल गया है कि सपना की शादी हो चुकी है और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

कौन है वीर साहू

वीर साहू हरियाणा के नामी सिंगर और एक्टर हैं। इन्हें हरियाणा का बब्बू मान भी कहा जाता है। वीर साहू की मूछें और स्टाइल चर्चा का विषय बना रहता है। वहीं सपना की भी कई एल्बम सुपरहिट हुई हैं। मगर सपना तेरी आंख्या का यो काजल गाने से खासी फेमस हुई थी। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस ने हिस्सा लिया। सपना चौधरी की मां बनने की खबर जैसे ही वायरल हुई तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

https://hrbreakingnews.com/2020/10/06/before-coming-live-sapnas-husband-veer-sahu-said-bahn-beti-dur-rahyo-i-will-talk-about-being-an-artist-and-not-a-fathe/