home page

पुलिस ने 46 ग्राम 75 किलोग्राम हेरोइन समेत एक आरोपित को पकड़ा

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार बलवान सिंह राणा के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस हिसार की नशा निरोधक पुलिस टीम ने गांव पीरावाली से एक व्यक्ति को 46 ग्राम 75 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ
 | 
पुलिस ने 46 ग्राम 75 किलोग्राम हेरोइन समेत एक आरोपित को पकड़ा

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार बलवान सिंह राणा के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस हिसार की नशा निरोधक पुलिस टीम ने गांव पीरावाली से एक व्यक्ति को 46 ग्राम 75 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

हिसार पुलिस ने इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वालो को किया गिरफ्तार, 35 लाख की ठगी का मामला, फर्जी कागजात बना दते थे झांसा

इस बारे में जानकारी देते हुए उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि पीरावाली निवासी रविन्द्र सिंह अपने मकान के पास हेरोइन बेच रहा है। सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के गांव पीरावाली पहुंची तो एक मकान के पास एक नौजवान युवक खडा दिखाई दिया। जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया और वापस जाने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने उसे शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम  पीरावाली निवासी रविन्द्र सिंह बताया। शक के आधार पर डीएसपी अभिमन्यु लोहान की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से एक सफेद रंग की पारदर्शी थैली मिली। जिसमें 46 ग्राम 75 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। नशा तस्करी के आरोप में युवक पर कार्रवाई करते हुए इस संबंध में सदर थाना पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। मंगलवार को आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।