home page

बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव रसोई में रखा बाहर से किया दरवाजा बंद, बदबू आई तो पता चला

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के आजाद नगर की शास्त्री कॉलोनी में रहने वाली 60 वर्षीय सरिता मलिक की हत्या कर उसके शव को रसोई में रख दिया। हत्या करने वाले ने रसोई को बाहर से बंद कर दिया और ताला लगा दिया। घर के मेन गेट भी ताला जड़ दिया। बदबू आने पर पड़ोसियों को
 | 
बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव रसोई में रखा बाहर से किया दरवाजा बंद, बदबू आई तो पता चला

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के आजाद नगर की शास्त्री कॉलोनी में रहने वाली 60 वर्षीय सरिता मलिक की हत्या कर उसके शव को रसोई में रख दिया। हत्या करने वाले ने रसोई को बाहर से बंद कर दिया और ताला लगा दिया। घर के मेन गेट भी ताला जड़ दिया। बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पुलिस को सूचना दी। आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो अंदर शव गली सड़ी हालत में था। बस हड़िडयां वहां पर भी मांस गल चुका था। पुलिस ने हड़िडयों के ढांचे को एकत्रित कर एक पोटली में डाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने मृतका के बेटे राहुल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

अवैध संबंध के चलते बस परिचालक की बेरहमी से हत्या

किरायेदार भी रहते थे

जानकारी अनुसार शास्त्री नगर में रहने वाली सरिता मलिक घर पर अकेली रहती थी। कुछ दिन पहले उनके किरायेदार भी चले गए थे। उनके पति उदयवीर का बहुत पहले देहांत हो चुका है। उनका बेटा राहुल एयरफोर्स से सेवानिवृति के बाद अब देहरादून में एक बैंक में नौकरी करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। मृतका के बेटे राहुल का कहना है कि अक्सर मां से फोन पर बात होती रहती थी। लेकिन पिछले तीन चार दिन से कोई बात नहीं हुई। जब पड़ोसी से बात की तो उन्होंने कहा कि घर के मेन गेट पर ताला लगा हुआ है। सोचा की शायद रिश्तेदारों के पास गई होगी। लेकिन, हर जगह पता चलने के बाद दोस्त को घर भेजा। वह घर आया तो उसने बताया कि घर के दरवाजों पर ताले लगे हुए है और अंदर से बदबू आ रही है। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आज दरवाजा खोल कर रसोई के अंदर से शव को बरामद किया। राहुल का कहना है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को रसोई के अंदर रखा और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि किरायेदार भी रहते थे।

आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली दोषी महिला को सुनाई छह साल की सजा

सात अगस्त को देखा था

पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि सरिता को सात अगस्त को देखा था। उसके बाद वह दिखाई नहीं दी। मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। सभी यहीं सोच रहे थे वह घर से बाहर है। क्योंकि पहले भी वह कई बार अपने परिचितों के साथ रही है। उस समय भी ताला लगा रहता था। दो दिन से बदबू आ रही थी। आज पता चला कि सरिता की किसी ने हत्या कर दी है। उसका शव गली सड़ी हालत में मिला है।

जांच कर रहे है

मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मी का कहना है कि शास्त्री नगर में लगी सड़ी हालत में महिला का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। अज्ञात के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा की हत्या की वारदात को अंजाम किस प्रकार दिया गया है।