home page

फेसबुक पर विधवा महिला से की दोस्ती और जन्मदिन मनाने के बहाने बुलकर किया ये काम

पानीपत। पहले विधवा महिला को फेसबुक पर दोस्ती की और फिर उसे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना पानीपत जिले की है। लेकिन महिला इंसाफ के लिए भटकती रही परंतु उसकी सुनवाई अब जाकर हुई है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मंगवार को फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर एक
 | 
फेसबुक पर विधवा महिला से की दोस्ती और जन्मदिन मनाने के बहाने बुलकर किया ये काम

पानीपत। पहले विधवा महिला को फेसबुक पर दोस्ती की और फिर उसे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना पानीपत जिले की है। लेकिन महिला इंसाफ के लिए भटकती रही परंतु उसकी सुनवाई अब जाकर हुई है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मंगवार को फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर एक युवक विधवा महिला को जन्मदिन मनाने के बहाने साथ ले गया। वहां उसने महिला की कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया और उसे पिला दिया। इसके बाद युवक ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विधवा महिला तीन दिनों से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को दर -दर भटकती रही। जब मामला मीडिया में आया तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस अब पीडि़ता महिला का मेडिकल कराएगी।

पीडि़त महिला ने बताया कि सोनू नाम के एक युवक ने छह माह पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेपट कर ली। फिर मैसेज से बातचीत शुरू हुई तो उनमें दोस्ती हो गई। इसके बाद वह कई बार सोनू के साथ घूमने भी गई। मंगलवार को सोनू ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने से उसके चलने के लिए कहा। वह पहलवान चौक पर स्कूटी पर बैठ गई। यहां से आरोपी उसे पास महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। वहां उसका दोस्त विकास पहले से मौजूद था। फिर सोनू ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। इसके बाद दोनों ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया।

News Hub