home page

शर्माशार करने वाली घटना : पिता ही अपनी बेटी से पिछले तीन साल से कर रहा था रेप

पलवल। यहां एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसका पिता 3 साल से उसके साथ रेप कर रहा था। बच्चे की मां की 4 साल पहले मौत हो चुकी
 | 
शर्माशार करने वाली घटना : पिता ही अपनी बेटी से पिछले तीन साल से कर रहा था रेप

पलवल। यहां एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसका पिता 3 साल से उसके साथ रेप कर रहा था। बच्चे की मां की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। मां की मौत के बाद से ही पिता अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा और छेड़छाड़ के बाद आरोपी ने अपनी बेटी के साथ रेप करना भी शुरू कर दिया। आरोपी पिछले तीन साल से बेटी के साथ रेप कर रहा था। अब पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसकी मां की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। मौत के एक साल बाद ही उसका पिता उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब पिता ही ऐसी हरकत कर रहा था तो लड़की की किसी को इस बारे में बताने की हिम्मत नहीं हो रही थी। इसलिए पिता ने छेड़छाड़ की घटना के बाद बेटी से रेप करना शुरू कर दिया। आरोपी पिता बेटी से पिछले तीन साल से रेप करता आ रहा है। जिसके चलते पीड़िता 4 महीने की गर्भवती भी है। गर्भवति होने के बाद पीड़िता के मन में हमेशा तनाव रहने लगा। आखिर में तंग होकर लड़की ने अपने दादा दादी को इस बारे में बताया। उसके बाद दादा-दादी में जब हिम्मत दी तो शिकायत पुलिस में दी। इस बारे में महिला थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि लड़की के साथ उसके बाप द्वारा ही दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।