home page

बेटी की डिलीवरी के लिए जा रहे थे माता पिता, रास्ते में हुआ भयंकर हादसा

haryana के फतेहाबाद (Fatehabad): में गुरुवार सुबह गांव झलनियां के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और उसकी पत्नी और उसकी समधन गंभीर रूप से घायल हो गई है। दोनों बेटी की डिलीवरी के लिए फतेहाबाद आ रहे थे। इस दौरान गाड़ी को एक ट्राले ने टक्कर मार दी।
 | 

घायलों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से मृतक नरेंद्र की पत्नी को हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव दीवाना में टेंट का काम करने वाले नरेंद्र उम्र 50 साल की बेटी जो शकरपुरा में विवाहित है, उसकी डिलीवरी होनी थी।

नरेंद्र, उसकी पत्नी संतोष और सास उसे कार में जाखल ले गए। जहां से उसे एंबुलेंस के जरीए फतेहाबाद(Fatehabad) रेफर किया गया। एंबुलेंस के पीछे ही लड़की का पिता नरेंद्र, उसकी पत्नी तथा लड़की की सास कार में सवार होकर फतेहाबाद रवाना हो गए। गांव झलनिया के पास में पहुंचे तो एंबुलेंस आगे निकल गई, जबकि नरेंद्र गाड़ी में तेल डलवाने के लिए एक पेट्रोल पंप पर रुक गया।

गाड़ी में तेल डलवाने के बाद जैसे ही वह वहां से रवाना हुआ तो सामने से आ रहे एक ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद लड़की की सास ने हिम्मत जुटाकर वहां से गुजर रहे एक कैंटर को रोका और चालक की मदद से परिजनों को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद एक अन्य एंबुलेंस लेकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक घायल नरेंद्र की सांसें चल रही थी।

इसके बाद एंबुलेंस के जरीये तीनों घायलों को फतेहाबाद(Fatehabad) नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसकी पत्नी को गंभीर हालत के चलते हिसार रेफर किया गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।