home page

पहले पति पत्नी के हाथ बांधे और फिर एक एक कर किया ये काम

फरीदाबाद। प्रदेश में क्राइम के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फरीदाबाद में भी डबल मर्डर की घटना सामने आई है। यहां पर अज्ञात हमलावरों ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही हमलावरों ने गोली मारने से पहले पति और पत्नी के हाथ भी बांधे थे इसके बार उन्हें
 | 
big news : पहले पति पत्नी के हाथ बांधे और फिर एक एक कर दोनों को मारी गाली
पहले पति पत्नी के हाथ बांधे और फिर एक एक कर दोनों को मारी गाली

फरीदाबाद। प्रदेश में क्राइम के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फरीदाबाद में भी डबल मर्डर की घटना सामने आई है। यहां पर अज्ञात हमलावरों ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही हमलावरों ने गोली मारने से पहले पति और पत्नी के हाथ भी बांधे थे इसके बार उन्हें गोली मारी गई। परिजनों को जब घटना का पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। फुटेज में चार संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस का अंदाजा है कि इन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जसाना की रहने वाली मोनिका की शादी 2013 में फतेहपुर चंदीला निवासी सुखबीर संग हुई थी। अभी तक दोनों के कोई औलाद नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि मोनिका मायके में ही अलग मकान बनाकर रहती थी। मंगलवार शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाश उनके घर पहुंचे आए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी घर के अंदर दाखिल हुए और पति-पत्नी को बंधक बनाया, उनके हाथ बांध दिए। फिर दोनों को गोली मार दी। मोनिका शाम को पड़ोस से ही दूध लेकर आती थी। जब वो रात तक दूध लेने नहीं गई तो पड़ोसी घर पहुंची तो उसने देखा कि पति-पत्नी के शव खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। जिसके बाद इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डीसीपी, एसीपी क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तस्वरी सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब आगे मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।