पत्नी ने जुआ खेलने से रोका तो पति ने किया चाकू से हमला

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार शहर की गीता कॉलोनी में रहने वाली एक महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोबारा से हमला करता उससे पहले महिला पास के एक गोदाम में चली गई। लहूलुहान हालत में महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
बेटे को दवा दिलवाने के लिए घर से निकली महिला से दुष्कर्म
अस्पताल में उपचाराधीन महिला बबीता ने बताया कि करीब नौ साल पहले संदीप के साथ शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति जुआ खेलता है। इसी बात को लेकर कई बार घर में लड़ाई झगड़ा हो चुका है। उसने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करती है। महीने के आखिर में जो वेतन मिलता है उसे पति ले जाता है और जुआ खेलता है। कुछ दिन पहले भी किसी से नौ हजार रुपये उधार लेकर आई थी। पति उसे भी ले गया और जुअे में हार गया। इसी बात को लेकर विरोध किया तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। आज सुबह बेटे के पेट में दर्द था उसे दवा दिलवाने के लिए अस्पताल जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से पति आया और उसने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बाद में फिर से हमला करने लगा तो पास के एक गोदाम में चली गई। शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए। भीड़ को देख कर पति भाग गया। घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।